बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर शनिवार (3 नवंबर) को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, “कुछ लोग किसी कार्यक्रम में बैठे हुए हैं। म्यूजिक बज रहा है। म्यूजिक की धुन पर बुर्का पहनी हुई एक महिला और एक मुल्ला डांस कर रहे हैं। दोनों काफी देर तक डांस करते हैं।” इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने तंज किया कि म्यूजिक तो हराम है न? उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “म्यूजिक की धुन पर एक मुल्ला और बुर्का पहनी महिला को डांस करते देख अच्छा लगा। मैंने इसका आनंद लिया।” सामी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, “मैं चाहता हूं कि ये चीजें कभी भारत में न फैले। यह देखना सबसे ज्यादा तनावभरा होता है कि दूसरे लोग यह तय करेंगे कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह सही नहीं है सर। ये खुद करें तो चमत्कार और कोई दूसरा करे तो फतवा? यह गलत है न? मुस्लिम महिलाओं को हमेशा हिजाब पहनने के लिए बाधित क्यों किया जाता है? वे अन्य महिलाओं की तरह क्यों नहीं रह सकती हैं?”

बता दें कि अदनान सामी ने भीगी-भीगी रातों में, माहिया, सुन जरा जैसे सुपरहिट एल्बम सॉन्ग्स गाये हैं। उन्होंने अपनी म्यूजिक वीडियोज में खुद एक्टर का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पियानो बजाने से की थी। इसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया था। उनके सबसे पहले एल्बम का नाम ‘द वन एंड ओनली था’। इसके बाद उन्होंने कई एल्बम गाने गाये, जैसे – तेरी याद, अली अली, मेरे बाप, दुआ दे, किसी दिन, देखा तुझे, शर्मीली, तू सलामत रहे, रोया, एक लड़की आदि। अदनान सामी पाकिस्तानी मूल के हैं, लेकिन वे काफी समय से भारत में हैं।