महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती है। ऐसी एक घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना साफ-साफ नजर आ रही है। जवाब में पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए छेड़खानी करने वाले शख्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल महिला सुपरमार्केट में कुछ सामान खरीद रही थी, जिस समय उसके साथ यह घटना घटी। ये पूरी घटना सुपर मार्केट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला सुपरमार्केट में किराने का सामान खरीद रही है। इसी दौरान वीडियो में एक शख्स पीछे से आते हुआ नजर आता है। यह शख्स अचानक से महिला के बैकसाइड को पकड़ा और फिर आगे निकल गया। इससे गुस्साई महिला कुछ देर सोचती है कि उसके साथ क्या हुआ और उसके बाद बदला लेने का फैसला करती है।

मिरर के मुताबिक पुरुष की इस हरकत से गुस्साई महिला उसे पूरी ताकत से लात मारती है, जिस कारण आरोपी का संतुलन बिगड़ जाता है और जमीन पर गिर जाता है। आरोपी को अपने साथ हुई इस घटना पर विश्वास नहीं होता है और वह महिला को देखता रह जाता है। इस घटना का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर लोगों की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है। यह वीडियो कहां है इस बात का पता नहीं चल सका है। यह वीडियो 4 नंवबर को पोस्ट किए जाने के बाद सामने आया है।

https://www.youtube.com/watch?v=kY8mMbzVGKc

गौरतलब है कि छेड़खानी का एक ऐसा ही मामला शनिवार को आगरा में भी सामने आया था। यहां एक मनचले को नाबालिग से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी नाबालिग को बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया और उससे छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची की रोने की आवाज आने के बाद लोगों को शक हुआ। गुस्साई महिलाओं युवक के मुंह पर लगातार चप्पलें बरसाई।