ब्रिटेन की जनता ने हाल ही में यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट किया। रेफरेंडम के दौरान 52 प्रतिशत लोगों ने अलग होने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि अभी मांग उठ रही है कि गलत फैसला लिया गया है और दोबारा से जनमत संग्रह किया जाए। इसी बीच भारत में रह रहे एक ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर रोचक पोस्ट लिखी है। निक बुकर सोनी ने पोस्ट लिखकर ब्रिटेन से कहा कि वह चाहे तो भारत का अंग बन सकता है। निक ने अपनी पोस्ट में कई दिलचस्प फैक्ट के जरिए बताया है कि अगर ब्रिटेन को ऐसा करने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी, क्योंकि वह पहले भी भारत के साथ रह चुका है।
Brexit: वोट डालने के बाद ब्रिटेन के लोग सर्च कर रहे क्या है EU, गूगल सर्च में आई बाढ़
निक ने लिखा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भारत का केंद्रशासित प्रदेश बनने के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था यूरोपीय संघ की तुलना में चार गुना तेजी से बढ़ रही है और 2050 तक ईयू से दु्गुनी हो जाएगी। इसलिए नौकरियों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत में डॉक्टर्स की भी कमी नहीं है। भारत में 100 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं और प्रत्येक धर्म यहां पर मौजूद है। अंग्रेजी भारत की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक हैं। इसके चलते आपस में बातचीत में भी दिक्कत नहीं होगी।
निक ने भारत की जनसंख्या का जिक्र करते हुए लिखा कि यहां की आधी आबादी 35 साल से कम उम्र की है। इसके चलते बूढ़ी होती जनसंख्या की भी चिंता नहीं करनी होगी। छुट्टियां बिताने के लिए भी भारत में अपार संभावनाएं हैं। आल्प्स पर्वत से दुगुना ऊंचा हिमालय है। दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जिसमें यात्रा करने पर वीजा की भी चिंता नहीं है। साथ ही यहां पर लोगों की चुनी हुई सरकार देश चलाती है। भारत की तुलना में कोई और देश इतने शानदार तरीके से सत्ता का हस्तांतरण नहीं करता।
उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन के बंकिघंम पैलेस और पार्लियामेंट हाउस का इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्मों के सेट के रूप में हो जाएगा। इससे लंदन का पर्यटन उद्योग भी चलता रहेगा। छोटे से यूरोप को अलविदा कहिए और अद्भुत भारत को नमस्ते कीजिए।
यूरोपीय संघ (EU) से अलग हुआ ब्रिटेन, भारत पर क्या होगा असर, जानिए