अमेरिका में 81 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट ने बेट नैश ने नौकरी करने के इतिहास रच दिया है। यह ऐसी महिला हैं जिन्होंने बतौर फ्लाइट अटेंडेंट दुनिया में सबसे लंबे समय तक नौकरी की है। वह पिछले 60 साल से फ्लाइट अटेंडेंट की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेट नैश अभी भी रिटायर नहीं होना चाहती थीं। इतने लंबे समय तक काम करने की वजह से वह काफी मशहूर हो गई हैं। लोग उन्हें किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं मानते। ट्रेवल करने वाले लोग मौका मिलने पर उनके साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूकते।

दरअसल अमेरिका में आमतौर पर पायलट 65 वर्ष की उम्र में रिटायर हो जाते हैं लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट के लिए ऐसा कोई नहीं नियम नहीं बनाया गया है। बेट नैश 81 वर्ष की हैं और वह इसी वर्ष अपना 82वां जन्मदिन भी मनाने वाली हैं। 31 दिसंबर, 2017 को बेट नैश 82 साल की हो जाएंगी।

वॉशिंगटन के बॉर्डर के पास वर्जिनिया में रहने वाली बेट नैश बड़े आराम से पिछले 60 सालों से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। यहां तक की नैश को दुनिया की सबसे सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट भी माना जाता है। उन्होंने 21 वर्ष की उम्र में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी ज्वॉइन की थी। इसके बाद बेट इस पद पर रहकर 10 साल पहले पचासवीं वर्षगांठ भी मना चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें विशेष सम्मान भी दिया गया था।

एक इंटरव्यू में बेट बताती हैं कि फ्लाइट के दौरान यात्री उन्हें काफी प्यार देते हैं, उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं। यात्री बेट के जज्बे को देखकर उन्हें सलाम करते हैं। नैश के साथ काम करने वाले लोग कहते हैं कि नैश सबके लिए एक प्रेरणा हैं और उन्हें इस इंडस्ट्री में लगभग हर कोई जानता है। यात्री बेट को किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं समझते। वहीं रिटायरमेंट के बारे में बेट बताती हैं कि वह 90 साल की उम्र तक भले ही काम न करें लेकिन अभी रिटायरमेंट के बारे में सोचा भी नहीं है।