2008 के मुंबई आतंकी हमले का हीरो, सीजर नहीं रहा। लेब्राडोर रिट्रीवर ब्रीड के सीजर के शव को तिरंगे में लपेटा गया तो पूरी मुंबई पुलिस फोर्स ने उसे भावुक विदाई दी। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर 26/11 के इस हीरो की बहादुरी को याद किया। 11 साल का सीजर उन सभी श्वानों में इकलौता जिंदा बचकर लौटा था जिन्हें मुंबई पुलिस 26 नवंबर, 2008 को शुरू हुए मुंबई आतंकी हमले के दौरान बम ढूंढने के लिए लगाया था। सीजर की मौत विरार के एक फॉर्म में हुई जहां उसे और उसके तीन साथियों को रिटायरमेंट के बाद भेजा गया था। मुंबई पुलिस कमिश्नर डीडी पडसलजिकर ने #RIPCaesar हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ”बहादुर, सतर्क और कारगर सीजर अपनी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ये हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है।” मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल से भी सीजर के निधन पर शोक जताया गया। टीम में ट्विटर पर लिखा, ”26/11 के दौरान डॉग स्क्वाॅयड के रिटायर्ड सदस्य की सेवाएं कभी भुलाई नहीं जा सकेंगी। हम अपने हीरो को बहुत मिस करेंगे।”
देखिए, दिनभर की सभी बड़ी खबरें:
मुंबई पुलिस की डॉग स्क्वॉयड के लिए यह साल बेहद दुखभरा रहा है। टाइगर, मैक्स और सुल्तान की मौत भी इसी साल हुई थी। मैक्स की मौत 8 अप्रैल हो हुई, जिसके बाद 18 जून को सुल्तान की मौत हुई। अपने साथियों के चले जाने से सीजर डिप्रेशन में चला गया और 23 जुलाई को टाइगर की मौत के बाद वह अस्पताल में रहा। सीजर को आॅर्थराइटिस की शिकायत थी, एक बीमारी जो आमतौर पर ज्यादातर लेब्राडोर रिट्रीवर्स के बीच आम होती है। सीजर को 105 डिग्री बुखार के बीच बॉम्बे सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी अगेंस्ट एनिमल्स (BSPCA) में भर्ती कराया गया था।
READ ALSO: हाई कोर्ट ने 60 साल के शख़्स को ठहराया दोषी, कहा- संतान के सम्मान को ताक पर नहीं रखेगी मां
https://twitter.com/MumbaiPolice/status/786550392016531456
मुंबई पुलिस के ट्वीट्स के बाद कई सेलिब्रिटीज ने भी सीजर की मौत पर दुख जताया।
This rockstar had detected grenade at CST station during 26/11. A life lived well… #RIPCaeser https://t.co/ywqbgIoav2
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 13, 2016
Salute #RIPCaeser https://t.co/7xqgkNjGVx
— Official JayBhanushaali (@imjaybhanushali) October 13, 2016
#RIPCaeser
We are indebted forever.May God bless ur soul. https://t.co/lyZhpyppVq— Pooja (@pooja__pawaskar) October 13, 2016