सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। फिल्मों में तो आपने बड़े बड़े सांपों को देखा होगा। अब एक 17 फुट के विशालकाय सांप की तस्वीर सामने आई है, जिसे पांच लोगों ने पकड़ा है। इस सांप का वजन करीब 90 किलो बताया जा रहा है। सांप के साथ, उसे पकड़ने वाले लोगों की तस्वीर सामने आई है।
फ्लोरिडा के बिग साइप्रस नेशनल प्रिजर्व में, शिकारियों का एक समूह करीब 90 किलो वजनी 17 फुट के विशाल सांप को पकड़ने में कामयाब हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, इस विशाल अजगर की खोज 45 वर्षीय माइक एल्फेनबीन और उनके 17 वर्षीय बेटे कोल ने तब की थी, जब वे दोनों 7,29,000 एकड़ के संरक्षित क्षेत्र में सांपों की खोज कर रहे थे।
दोनों का साथ देने के लिए तीन अन्य लोग (ट्रे बार्बर, कार्टर गैवलॉक और होल्डन हंटर) शामिल हुए और सांप को खोज कर उसे पकड़ लिया। गैवलॉक ने सबसे पहले सांप को उसकी पूंछ से पकड़ा था। इसके गैवलॉक और कोल ने सांप का सिर पकड़ लिया और सांप पर काबू पाने की कोशिश की। जैसे ही पांचों लोगों ने उसे ज़मीन पर गिराने की कोशिश की, अजगर ने उनसे लड़ने की कोशिश की।
गैवलॉक ने सबसे पहले सांप को उसकी पूंछ से पकड़ा था। बताया गया कि इस विशाल अजगर ने कई जंगली जानवरों को अपना शिकार बनाया था। हालांकि अब इसे पकड़कर कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है। कहा गया कि इस सांप ने कई जंगली जानवरों को अपना भोजन बना लिया था, इसके बाद से ही उसकी खोज की जा रही थी।
इंस्टाग्राम पर सांप की तस्वीर को शेयर कर लिखा गया कि “आधिकारिक तौर पर 17’2″ और 198 पाउंड। इस सांप ने बहुत सारे देशी वन्यजीवों को खाया। उन्हें इस अजगर ने अपना भोजन बना लिया। उसे नियंत्रित करने में हम पांच लोगों को मेहनत कर रही है, खुशी है उसे हमारे एवरग्लेड्स से हटा दिया गया है जहां वह अब हमारे वन्यजीवों को नहीं खा सकेगा।” सांप की तस्वीर देखने के बाद लोगों कह रहे हैं कि ऐसा सांप तो फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता। तो वहीं कुछ का कहना है कि यह सांप वाकई बेहद खतरनाक है।