केरल के 11 महिलाओं की किस्मत चंद पैसों से ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गई हैं। इन महिलाओं ने कुछ दिन पहले ही लॉटरी के टिकट खरीदी थी, जिसके बाद इन्हें करोड़ों की लॉटरी लॉटरी लग गई। करीब 11 महिलाओं ने ढाई सौ रुपए चंदा लगाकर लॉटरी का टिकट खरीदा था।
250 रुपए लगाकर महिलाएं बनीं करोड़पति
केरल के मल्लपुरम के परप्पनांगड़ी नगर पालिका में हरित सेना की 11 महिला सदस्यों ने मॉनसून बंपर लॉटरी जीता है। इन महिलाओं को पुरस्कार में ₹100000000 मिले हैं। इनमें से 9 महिलाओं ने ₹25 जमा किए थे जबकि बाकी की दो महिलाओं ने बचे हुए पैसे दिए थे। हैरानी की बात यह है कि यह महिलाएं पिछले ढाई साल से कचरा इकट्ठा करने का काम करती थी। यह महिलाएं नगर पालिका में 57 सदस्य एचकेएस समूह का हिस्सा हैं।
11 महिलाओं ने मिलकर खरीदा था टिकट
दस करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने के बाद महिलाओं का कहना है कि अब वह अपना व्यवसाय चलाएंगी। वे सामूहिक रूप से लॉटरी जीतने में सक्षम थीं और इसीलिए सब साथ मिलकर आगे भी काम करेंगी। लॉटरी टिकट पी पार्वती, के लीला, एमपी राधा, एम शीजा, के चंद्रिका, ई बिंदू, कार्तियायिनी, के शोभा, सी बेबी, सी कुट्टीमालु और पी लक्ष्मी ने खरीदा था।
लॉटरी जीतने के बाद महिलाओं ने ख़ुशी जाहिर की है। लॉटरी जीतने वाली एक महिला ने कहा है कि हमने पहले भी लॉटरी के टिकट खरीदे थे लेकिन इतना बड़ा इनाम पहली बार मिला है। एक अन्य महिला ने कहा कि हम आर्थिक तौर पर काफी परेशानी का सामना कर रहे थे, इस लॉटरी के टिकट से हमें कुछ हद तक राहत मिलेगी।
वहीं परप्पनंगडी नगरपालिका के अध्यक्ष उस्मान ए ने भी महिलाओं के विजेता होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किस्मत ने सबसे योग्य टीम का साथ दिया है, क्योंकि ये महिलाएं गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रही थीं। ये अपने काम के प्रति ईमानदार थीं और कड़ी मेहनत करती थीं।