Xiaomi Redmi Mi 8: शियोमी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसकी तारीख भी कंपनी ने तय कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपनी 8वीं एनीवर्सरी पर लॉन्च करने जा रही है। अब लॉन्च से ठीक पहले Mi 8 की तस्वीर और स्पेशिफिकेशन लीक हो गए हैं। जिसके प्रीमियम फीचर से लैस होकर आने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही Xiaomi Mi 8 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन के 3D फेशियल स्कैनिंग, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने की चर्चा है। Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन को 31 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

इसकी तस्वीरों को चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर देखा गया है, जिसमें शियोमी का प्रिजेंटेशन दिख रहा है। तस्वीर से Xiaomi Mi 8 के स्टोरेज, रैम वेरिएंट, कीमत और प्रमुख फीचर का इशारा मिला है। लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर का होगा। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिल सकता है। इस 6GB और 8GB रैम के साथ दो वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं इसमें 64GB और 128GB का ऑप्शन मिल सकता है। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन 3D फेशियल स्कैनिंग से लैस हो सकता है।

लीक्स के मुताबिक कीमत की बात करे तो 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (लगभग 29,900 रुपए) होगी। वहीं 8GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (करीब 34,200 रुपए) होगी। वीबो पर एक अन्य लीक में Xiaomi Mi 8 की तस्वीर से डिजाइन का इशारा मिला है। फोन के बैक में ग्लास पैनल है, साथ ही वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप लेफ्ट साइड में दिख रहा है। फ्रंट में Xiaomi Mi 8 नॉच डिस्प्ले से लैस है। दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। हालांकि, शियोमी का लोगो अभी कहीं भी नहीं दिखा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के मीयूआई वर्जन पर चलेगा। इसका मुकाबला OnePlus 6 से होगा।

[jwplayer LZBOTrOS-gkfBj45V]