Xiaomi जल्द ही अपना फ्लैगशिप हैंडसेट Mi Mix लाने जा रही है, जिसमें वह लिक्विड लेंस का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। यह लेंस लिक्विड की कई लेयर से मिलकर बनेगा और इसका फोकस और फोकल लेंथ भी जल्दी बदल सकेगा।

Xiaomi ने कहा कि यह लेंस कैमरा को टेलीफोटो से लेकर मैक्रो लेंस की तरह तक इस्तेमाल करने की खूबियां देगा। साथ ही इसमें फास्ट ऑटोफोकस की सुविधा मिलेगा। यह फोन 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जबकि कंपनी अपने एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। लिक्विड लेंस हमारे आसपास मौजूद इंडस्ट्रियल सामान में देखा जा चुका है। लेकिन अब यह छोटे साइज में भी देखा जाने लगा है।

Xiaomi Mi Mix में दिखाई दिए हैं नए इनोवेशन

Xiaomi Mi Mix को हमेशा नए-नए इनोवेशन से लैस देखा है। साल 2018 में इस स्मार्टफोन में मैकेनिकल स्लाइडिंग कैमरा दिया गया था। जबकि मी मिक्स अल्फा में फोन के चारों तरफ स्क्रीन थी। Xaiomi CEO Lei Jun के मुताबिक, ये लिक्विड लेंस मोटल की मदद से नियंत्रित होगा। इसकी मदद से ये तेजी से फोकस सेट कर सकेगा। हालांकि इसकी क्वालिटी कैसी होगी, वो तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगा।

29 मार्च को लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट

शाओमी चीन में 29 मार्च को एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें वह कुछ नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाएगी। इसमें शाओमी मी 11 प्रो और मी 11 अल्ट्रा को लॉन्च करेगी, जिसके संकेत कंपनी दे चुकी है। बताते चलें कि मी 10 अल्ट्रा को कंपनी ने बीते साल फास्ट चार्जिंग के साथ तो अब ऐसे में कंपनी मी 11 अल्ट्रा में भी दमदार फास्ट चार्जिंग सिस्टम दे सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को टक्कर

शाओमी के इस अपकमिंग फोन मी मिक्स के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन बीते कुछ दिन पहले एक लीक्स रिपोर्ट में बताया था कि शाओमी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। ऐसे में एक उम्मीद है कि मी मिक्स कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन हो सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।