भारत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi एक दमदार बैट्री वाला फोन लेकर आ रही है। साथ ही इस फोन में 120W का फास्ट चार्जर दिया जा रहा है। इसकी खास बात है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 15 मिनट में बैट्री फुल चार्ज हो जाएगी। जानकारी के अनुसार Xiaomi 11i Hypercharge भारत में जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन निर्माता ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि नया फोन 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
सभावना जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro या Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रांडेड वेरियंट हो सकता है, जिसे Redmi Note 11 के साथ नवंबर के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं दिसंबर के शुरूआत में कंपनी ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन को भारत के बाजारों में लॉन्च किया है।
15 मिनट में चार्ज करने वाला पहला फोन होगा
अगर इसे जनवरी में लॉन्च किया जाता है तो यह नया Xiaomi स्मार्टफोन भारत में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला कंपनी का पहला फोन होगा। चार्जिंग तकनीक का दावा है कि यह फोन को 15 मिनट में शुन्य से 100 फीसद तक चार्ज कर देता है। हालाकि Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में Mi 11 Ultra को देश में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया था, जिसका चार्जर अगल से भी खरीदा जा सकता है।
कैसा हो सकता है फोन
कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह फोन Xiaomi के न Redmi Note 11 Pro का अपडेटेड वर्जन हो सकता है। जिसकी कीमत बजट में जारी हो सकती है। फास्ट चार्जर के साथ इसमें इसी तरह की दमदार बैट्री भी दी जा सकती है। इसके अलावा कैमरा भी अच्छा दिया जा सकता है। हालाकि Xiaomi की ओर से कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि OnePlus Nord और Realme GT सीरीज के फोन को टक्कर दे सकती है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
आगामी डिवाइस Xiaomi 11i हाइपरचार्ज के कैमो ग्रीन और स्टील्थ ब्लैक रंग विकल्पों में आने की संभावना है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन Redmi Note 11 Pro+ के समान होने की संभावना है जिसे चीन में लॉन्च किया गया था। अगर इसी तरह की डिवाइस के साथ आता है तो Xiaomi 11i हाइपरचार्ज 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एक पंच-होल कटआउट के साथ आ सकता है। इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 चिपसेट दिया जा सकता है।
संभावित कैमरा
इस फोन के संभावित कैमरे की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 108 MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। जबकि सेल्फी कैमरा 16MP सेंसर होने की उम्मीद है।