विश्व कप 2018, स्पोर्ट्स, फीफा विश्व कप 2018, फीफा वर्ल्ड कप २०१८, World Cup 2018, खेल, Google Doodle Today: फीफा वर्ल्ड कप का चल रहा है। आज 22 जून को इसका 9वां दिन है। यह फीफा वर्ल्ड कप का 21 वां संस्करण है। गूगल फीफा वर्ल्डकप को लेकर रोजाना कुछ न कुछ नया करता रहता है। आज भी कुछ ऐसा ही किया है। आज गूगल ने फीफा वर्ल्डकप को लेकर 6 डूडल बनाए हैं। गूगल ने इन छह डूडलों को अलग अलग थीम पर बनाया है। आज जब भी आप गूगल खोलेंगे तो आपको गूगल नए अंदाज में लिखा मिलेगा। इन सभी छह डूडल्स पर गूगल सबसे ऊपर लिखा है और सभी डूडल्स के नीचे 5 देशों के झंडे लगे हैं। एक एक करके छह डूडल्स की बात करें तो जब सबसे पहले गूगल खोला तो उस पर काफी ऑडियंस को प्लेयर्स की हौसला अफजाई करते दिखाया गया है। इसमें ऑडियंस अपने हाथ ऊपर करके प्लेयर्स का हौसला बढ़ा रही है।
एक दूसरे डूडल में काफी लोगों को दिखाया गया है। एक टीम को ग्राउंड में एक साथ खडे़ दिखाया गया है। वहीं ग्राउंड के सामने के रास्ते पर कुछ लोग सामान लेकर जा रहे हैं, कुछ लोग साइकलिंग कर रहे हैं और एक फुलबॉल को भी दिखाया गया है। तीसरे डूडल में फुल ऑन मस्ती दिखाई गई है। कुछ लोग बारात वाला बाजा बजाते दिखाए गए हैं, तो एक सैफ को भी उनके साथ हाथ में छड़ी जैसा कुछ लिए दिखाया है। इसके अलावा एक आदमी को और कुत्ते को फुटबॉल खेलते दिखाया गया है।
अगले डूडल की बात करें तो बच्चों को फुटबॉल खेलते दिखाया है। कुछ बच्चे पार्क में फुटबॉल खेल रहे हैं और कुछ बच्चे दूसरे गेम्स खेल रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। एक अन्य डूडल को गांव की थीम पर बनाया गया है। इसमें प्लेयर्स को फुटबॉल खेलते दिखाया गया है। ग्राउंड में घास नहीं है मिट्टी दिखाई है। साथ ही कई लोग बैठे हैं और कुछ लोग खड़े हैं। एक फेरी वाला भी अपना सामान लिए खड़ा है। एक आखिरी डूडल में प्ले ग्राउंड में मस्ती दिखाई है और केवल एक फुटबॉल को कैप पहने हुए ग्राउंड में दिखाया है और बाकी सभी को ग्राउंड के चारो तरफ दिखाया है।