World Cup 2018 Google Doodle, FIFA World Cup 2018 Quarter Final: Fifa वर्ल्ड कप पर गूगल ने डूडल बनाया है। आज 6 जुलाई को फीफा वर्ल्ड कप का 20 वां दिन है। इस पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। जब आप गूगल खोलेंगे तो आप देखेंगे कि 4 गोले बने हैं जिनमें अलग अलग फोटो लगे हैं। इसके अलावा बीच में नेट भी लगा है। इस नेट के ऊपर एक बड़ा सा पीले रंग का प्ले का निशान बना है। यह सब हरे रंग के बैकग्राउंड पर बना है। जब इस प्ले के बटन पर क्लिक करेंगे तो ऊपर गोले में जो फोटो दिखाई दे रहे थे वह बड़े दिखाई देने लगेंगे और एक के बाद एक फोटो अपने आप आता रहेगा। हालांकि गूगल इन फोटोज का इस्तेमाल पहले भी कर चुका है। गूगल ने इन्हीं फोटोज का इस्तेमाल फीफा वर्ल्ड कप के शुरूआती दिनों में भी किया था। डूडल आज ब्राजील, फ्रांस, उरुग्वे और बेल्जियम की टीमों की सफलता का जश्न मना रहा है।

आज के मुकाबले में फ्रांस पहले क्वार्टर फाइनल मैच में उरुग्वे के साथ खेलेगा जबकि बेल्जियम दूसरे गेम में ब्राजील को चुनौती देगा। बेल्जियम का प्रतिनिधित्व करने वाला डूडल कलाकार सैम वानलेमेर्स ने तैयार किया है जबकि पेड्रो वेरगनी ने ब्राजील के लिए डूडल बनाया है। इसी तरह, हेलेन लेरोक्स और मैकरेना कैम्पोस ने क्रमशः फ्रांस और उरुग्वे के लिए डूडल स्केच किया है।

फीफा विश्व कप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसमें 32 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। यह 4 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यह 14 जून को शुरू हुआ था और 15 जुलाई को मॉस्को के लुज़्निकी स्टेडियम में खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से, गूगल 32 देशों की समृद्ध संस्कृतियों को दिखा रहा है। यह अलग अलग देशों के कलाकार से डूडल डिजाइन करवा रहा है।