Elon Musk Grokipedia: एलन मस्क लंबे समय से विकिपीडिया के आलोचक रहे हैं और उसके डेटा मैनेजमेंट के तरीके को लेकर मतभेद भी रहे है। यही वजह है कि अब उनकी एआई कंपनी xAI ने विकिपीडिया के मुकाबले एक बेहतर एनसाइक्लोपीडिया (विश्वकोश) तैयार करने का फैसला किया है। कम से कम मस्क का तो यही दावा है। इसे नाम दिया गया है- Grokipedia और जैसा कि नाम से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह Grok की एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो जानकारी से भरपूर एनसाइक्लोपीडिया ऑफर करेगा- वो भी बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के।

Grokipedia आज यानी मंगलवार सुबह से आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, लॉन्च के कुछ ही देर बाद वेबसाइट थोड़ी देर के लिए क्रैश हो गई। लेकिन जल्द ही फिर से सामान्य रूप से काम करने लगी। Grokipedia इस तरह की कैटेगिरी ( AI Encyclopedia कैटेगरी में) में का पहला प्रोडक्ट है। इसमें जानकारी को कलेक्ट और पेश करने के लिए Large Language Models (LLMs) का इस्तेमाल किया जाता है।

OnePlus 15 Launch: खत्म हुआ इंतजार, 7300mAh बैटरी वाले वनप्लस 15 से उठा पर्दा, जानें कीमत व फीचर्स की हर डिटेल

Grok, ChatGPT से किस तरह अलग है Grokipedia

कन्वेंशनल एआई चैटबॉट ChatGPT या Grok से अलग ग्रोकिपीडिया एक यूनिक सर्च मेथडोलॉजी के साथ काम करता है। यह फिलहाल 0.1 मॉडल स्टेज तक ही सीमित है। पूरी तरह नैचुरल लैंग्वेज वाले प्रॉम्प्ट (जैसे, “मुझे बार्सिलोना के बारे में कुछ बताओ”) इस्तेमाल करने के बजाय यूजर्स को सिर्फ उस सब्जेक्ट का नाम टाइप करना होता है जिसके बारे में वे जानकारी चाहते हैं (जैसे, “Barcelona”)।

इसके होमपेज के मुताबिक, ग्रोकिपीडिया पर अभी 8,85,000 आर्टिकल्स उपलब्ध हैं जो विकिपीडिया पर उपलब्ध आर्टिकल्स की संख्या से बहुत ज्यादा कम हैं। यह प्लेटफॉर्म जानकारी तैयार करने के लिए हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल करता है जिसमें मुख्य स्रोतों (primary sources) से मिली जानकारी को उसकी कम्युनिटी द्वारा योगदान की गई जानकारी के साथ मिलाया जाता है। इसके बाद इन दोनों को xAI एल्गोरिदम द्वारा संयोजित (synthesise) और पेश किया जाता है।

e-SIM Scam Alert: एक फोन कॉल और लुट गए 11 लाख, ई-सिम अपग्रेड के नाम पर नया फ्रॉड, बचना है तो जान लें ये बातें

Elon Musk चाहते हैं कि Grokipedia हो निष्पक्ष

Grokipedia के डिवेपलमेंट की शुरुआत एलन मस्क द्वारा लगाए गए उन सार्वजनिक आरोपों के बाद हुई जिनमें उन्होंने कहा था कि Wikipedia पर राजनीतिक रूप से प्रेरित जानकारी होती है। साफ शब्दों में कहें तो विकिपीडिया पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया था। Grokipedia के जरिए मस्क का लक्ष्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो तथ्यों पर आधारित हो और पूरी तरह पक्षपात-रहित (unbiased) दृष्टिकोण से जानकारी दे।

Elon Musk चाहते हैं कि Grokipedia हो निष्पक्ष

Grokipedia के डिवेपलमेंट की शुरुआत एलन मस्क द्वारा लगाए गए उन सार्वजनिक आरोपों के बाद हुई जिनमें उन्होंने कहा था कि Wikipedia पर राजनीतिक रूप से प्रेरित जानकारी होती है। साफ शब्दों में कहें तो विकिपीडिया पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया था। Grokipedia के जरिए मस्क का लक्ष्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो तथ्यों पर आधारित हो और पूरी तरह पक्षपात-रहित (unbiased) दृष्टिकोण से जानकारी दे।

हालांकि, Grokipedia का लॉन्च पूरी तरह विवाद-मुक्त नहीं रहा और लॉन्च होते ही विवादों में घिर गया। लॉन्च के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एआई द्वारा बनाई गई सामग्री में कुछ अजीब बातें नोट कीं। उदाहरण के लिए, Elon Musk के बारे में लिखे गए लेख में उनके 20 किलोग्राम वजन घटाने जैसी गैर-जरूरी निजी जानकारी शामिल थी जिसने Grokipedia की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए।

दूसरी ओर मस्क ने स्वीकार किया है कि Grokipedia अभी अपने शुरुआती स्टेज (version 0.1) में हैं। उन्होंने वादा किया है कि आने वाले version 1.0 में रिजल्ट ’10 गुना बेहतर’ होंगे।

ग्रोकिपीडिया को इस्तेमाल कैसे करें

ग्रोकिपीडिया को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले https://grokipedia.com/ पर जाएं और अपने X अकाउंट के साथ लॉगइन करे। गौर करने वाली बात ह कि अभी xAI ने ऐंड्रॉयड या iOS यूजर्स के लिए कोई ऑफिशियल ऐप रिलीज नहीं किया है। इसलिए ध्यान रहे कि अगर कोई ऐप आपको Grokipedia की तरह दिखे तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह फेक होगा और आपकी जानकारी चुरा सकता है।