Whatsapp यूजर्स के लिए एक और नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर ली है। वॉट्सऐप ने बीटा वर्जन में इस फीचर को जोड़ दिया है। इसकी मदद से यूजर वॉयस मैसेज की रिकॉर्डिंग को लॉक कर पाएंगे। इस फीचर को पहले WhatsApp के आईफोन ऐप में लाया गया था। दरअसल, इसके जरिए यूजर के लिए वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करना आसान हो जाएगा। अब यूजर बिना किसी परेशानी के लंबे वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे और इस दौरान लगातार रिकॉर्ड बटन पर ऊंगली रखने की भी जरूरत नहीं होगी। जानकारी मिली है कि WhatsApp में किसी वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुनने की सुविधा दिए जाने पर भी काम चल रहा है।
व्हाट्सएप लॉक वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग: एंड्रॉयड बीटा पर व्हाट्सएप होल्ड/लॉक वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग फीचर से यूजर्स को माइक को होल्ड करके रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग को लॉक करने के लिए माइक सिंबल को प्रेस करने के बाद यूजर को तब तब स्वाइप-अप करना है जब तक लॉक सिंबल बना न आ जाए। एक बार जब लॉक सिंबल दिखने लगे तो इसका मतलब की वॉयस मैसेज लॉक हो चुका है।
वॉयस रिकॉर्डिंग सेंड मैसेज बार में ही रहेगा।अगर रिकॉर्डिंग शेयर नहीं करनी तो इसे कैंसिल किया जा सकता है और वो अपने आप डिलीट हो जाएगी। हालांकि, अगर यूजर को वॉयस रिकॉर्डिंग सेंड करनी है तो सेंड विकल्प पर प्रेस किया जा सकता है। सेंड का ऑप्शन कैंसिल के साथ ही ग्रीन एरो के रूप में होता है। इसे पहले वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए यूजर को रिकॉर्ड करने के लिए माइक बटन होल्ड कर के रखना पड़ता था और फिर उसके बाद मैसेज सेंड करने के लिए सॉलिड किया जाता था। अब, वॉयस रिकॉर्डिंग लॉक फीचर के साथ चीजें और आसान हो जाएंगी।
वॉट्सएप एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को वर्जन 2.18.102 या उससे अधिक पर यह फीचर उपलब्ध होगा। वॉट्सएप यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से बीटा टेस्टर्स के लिए खुद साइन-इन कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से वॉट्सऐप पेज पर जाना होगा। इसके बाद एकदम नीचे तक स्क्रॉल करें। यहां आपको बीटा टेस्टर के लिए साइनिंग अप का विकल्प दिखाई देगा। यस पर क्लिक करें और आप बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल हो जाएंगे। बीटा अप्रूवल को दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।