देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों मध्य पूर्व (जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान) की यात्रा पर थे। बुधवार को वे जब ओमान पहुंचे थे, तब उनके कान में एक डिवाइस दिखाई दिया। उसके बाद से ही ये पूरे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। कि पीएम ने कान में कौन सा डिवाइस लगाया था। बता दें कि पीएम मोदी के कानों में मौजूद ये डिवाइस को एक खास काम में इस्तेमाल होता है, जो कई बड़ें स्तर की बैठकों का हिस्सा होता है, आइए जानते हैं…
MacBook Air M4 हुआ बेहद सस्ता! ₹20,000 की बचत करने का शानदार मौका
क्या है ये डिवाइस?
पीएम मोदी के कान में लगा ये डिवाइस कोई फैशन की चीज नहीं है। ये एक रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस है। इसका मतलब है कि ये आपको रियल टाइम में ट्रांसलेशन प्रदान करता है। इससे सामने वाले की भाषा समझने में सहायता मिलती है। आम तौर पर इस तरह के डिवाइसेस हाई-लेवल डिप्लोमेटिक बैठकों का हिस्सा होते हैं। इस डिवाइस का इस्तेमाल दो लोगों के बीच स्पष्ट बातचीत करने के लिए किया जाता है।
ये डिवाइस उस वक्त पीएम मोदी के कानों में लगा नजर आया, जब वो ओमान के डिप्टी प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल से मिल रहे थे। ओमान की आधिकारिक भाषा अरबी है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच बातचीत बिना किसी परेशानी के हो सके, इसलिए इस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है।
‘भविष्य में खत्म हो जाएगी गरीबी, पैसे बचाने की नहीं पड़ेगी जरूरत’…एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी
भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन
भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, फुटवियर, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। नवंबर 2023 में इस पर बातचीत शुरू हुई थी।
पीएम मोदी ने ओमान में इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान दोनों देशों के बीच सदियों पुराने समुद्री व्यापारिक रिश्तों का जिक्र किया। पीएम मोदी को ओमान में वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया है।
