Vivo V30 launched: वीवो ने ग्लोबल मार्केट में वी30 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वीवो वी30 कंपनी का नया फोन है। फिलहाल कंपनी ने कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन जल्द ही इस फोन को दुनियाभर के 30 बाजारों में रिलीज किया जाएगा। Vivo V30 स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले, 256GB तक स्टोरेज और 50MP सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत, इंडोनेशिया, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया, सिंगापुर, थाइलैंड और UAE में यह फोन लॉन्च होगा। वीवो वी30 स्मार्टफोन चीन में दिसंबर 2023 में लॉन्च किए गए Vivo S18 का मोडिफाइड वर्जन प्रतीत होता है।
यह फोन नोबल ब्लैक, ब्लूम व्हाइट, वेविंग एक्वा और लश ग्रीन कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
Vivo V30 Features
वीवो वी30 स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। स्क्रीन पर बीच में पंच-होल मिलता है। स्क्रीन 1.5K (1280 x 2800 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। वीवो का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ आता है। कंपनी ने यह पुष्टि की है कि वी30 स्मार्टफोन में 50 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि फोन में 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
बता दें कि स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट वाला यह पहला स्मार्टफोन है जिसे चीन के बाहर दूसरे बाजारों में लॉन्च किया गया है। अलग-अलग मार्केट में यह डिवाइस अलग रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
Vivo V30 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP-54 रेटिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई 7.45mm और वजन 186 ग्राम है।
वीवो के इस फोन मे 50MP OmniVision OV50E सेल्फी कैमरा दिया गया है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है जो Aura LED फ्लैश के साथ आता है।
