स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X Note के स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग से पहले ही लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि यह एक बड़ी 7 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले दे सकता है। साथ ही रियर में 50MP के साथ 48एमपी का एक और कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
कंपनी ने अभी इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन वीवो के इस फोन को यह फोन चीन के एक आधिकारिक स्टोर में देखा गया है। WHYLAB ने इस स्मार्टफोन को स्पॉट किया है। टिप्स्टर ने फोन की डिटेल्स को शेयर किया है। कुछ दिन पहले ही टिप्स्टर ने वीवो के एक और फोन को 3C सर्टिफिकेशन पर देखा था। इस फोन को Vivo V2196A मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। हो सकता है यह दोनों डिवाइस एक ही हों।
Vivo X Note के संभावित स्पेसिफिकेशन
टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo X Note में 7 इंच का Samsung E5 AMOLED QHD+ दिया जाएगा। वहीं फोन में Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 पेश किया जाएगा। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह 12GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा।
कैमरा और बैटरी
Vivo X Note के कैमरा की बात करें तो इसमें Samsung S5KGN1 सेंसर मिल रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का रियर कैमरा, 18mp का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2mp माइक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वीवो का यह फ्लैगशिप फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
Vivo X80 Pro के भी स्पेसिफिकेशन लीक
V2196A मॉडल नंबर के साथ एक और फोन वीवो का लिस्ट हुआ था। यह फोन Vivo X80 Pro हो सकता है। इस फोन में भी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6.78 इंच का 120Hz E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जाता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ (फुल एचडी प्लस रेजोलूशन) को देगा। इसमें 4,700mAh की बैटरी के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।