UIDAI Aadhar Card History, Status, Update, Correction, Verification Form Online Check: आधार में अभी लगातार नई नई सुविधाएं दी जा रही हैं, चाहे वह बायोमेट्रिक डेटा लॉक करने की हो या फिर नई आईडी देने की। इसके बाद अब यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री पा सकते हैं। इसे डाउनलोड कर किसी भी अथॉरिटी की मांग पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस नई सर्विस के जरिए यूजर अपने आधार की अपडेट की गई हिस्ट्री को UIDAI की वेबसाइट पर देख पाएंगे। इसका बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है।
इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड धारकों को UIDAI की साइट http://www.uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां नीचे की तरफ पिंक कलर की पट्टी पर आधार अपडेट लिखा होगा। इसी में सबसे नीचे की तरफ Aadhaar Update History (Beta) लिखा दिखाई देगा। अब इस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर अपना आधार नंबर डालना होगा। वहीं आधार नंबर के नीच वाले बॉक्स में उसके साथ दिखाई दे रहा कैप्चा डालना है। इसके बाद नीचे आ रहे Send OTP पर क्लिक कर देना है। इस पर क्लिक करते ही आधार के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इस OTP को OTP बॉक्स में भरकर सबमिट कर देना है। सबमिट करते ही आपके डेटा की अपडेट हिस्ट्री आपके सामने आ जाएगी। इसे बाद में प्रिंट भी किया जाना संभव होगा।
UIDAI, आधार अपडेट हिस्ट्री में तारीख दर तारीख डिटेल की जानकारी मिल जाएगी। जब से आधार जेनरेट हुआ है, तब से लेकर एड्रेस, व अन्य पहलुओं के बारे में पता किया जा सकेगा। ये पहलू – नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता व मोबाइल नंबर आदि में से कोई भी हो सकते हैं। आधार में वर्तमान जानकारी अपडेट करवाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी जरूरत किसी भी अथॉरिटी में दस्तावेज के तौर पर पड़ सकती है। चाहे जॉब हो या स्कूल में एडमिशन, आधार में अपडेट की गई जानकारी आपको भविष्य में काम आएगी। आधार ना सिर्फ यूनिक आइडेंटिटी नंबर के तौर पर, बल्कि ऐसा विश्वसनीय दस्तावेज है, जिससे कभी भी ऑनलाइन व ऑफलाइन वेरिफिकेशन संभव है।