दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख अब सिर्फ कारोबारी चेहरे नहीं रहे, बल्कि राजनीति, समाज और जनभावनाओं के सीधे निशाने पर हैं। इसी वजह से उनकी सुरक्षा पर अरबों-खरबों खर्च हो रहे हैं।

CEO की सुरक्षा पर 2024 में इतना खर्च

साल 2024 में 10 बड़ी टेक कंपनियों ने अपने CEO की सुरक्षा पर लगभग 369 करोड़ (45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक खर्च किया। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और उनके परिवार की सुरक्षा का रहा, जिस पर अकेले करीब 221 करोड़ (27 मिलियन डॉलर) खर्च हुए।

Passport भी हो गया स्मार्ट! ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्या है वजह?

दरअसल, अब खतरे सिर्फ कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों और असंतुष्ट कर्मचारियों से नहीं हैं। डेटा का दुरुपयोग, बड़े पैमाने पर छंटनी, अरबों डालर की दौलत और राजनीति में सीधी दखल ने टेक दिग्गजों को आम जनता के गुस्से का निशाना बना दिया है।

एक क्लिक में कर्मचारी ने गवां दिए 1.9 लाख रुपये! जानें इन ऑनलाइन स्कैम्स से कैसे रहे सुरक्षित

मस्क की सुरक्षा पर खर्च का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक नहीं

वहीं, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक मस्क की सुरक्षा पर खर्च का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन 2023 में टेस्ला ने उनकी सुरक्षा पर 21 करोड़ खर्च किए। मस्क अब खुद की फाउंडेशन सिक्योरिटी कंपनी के जरिए सुरक्षा का इंतजाम करते हैं और 20 सुरक्षाकर्मी के साथ चलते हैं। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उधर, अमेजन हर साल अपने प्रमुख जेफ बेजोस की सुरक्षा पर करीब 13 करोड़ खर्च करता है। कंपनी उनकी सुरक्षा पर लगातार खर्च बढ़ा रही है। वहीं, कंपनी के मौजूदा सीईओ एंडी जासी पर भी कंपनी का सुरक्षा बजट हर साल बढ़ रहा है।