रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 7 दिन बीत गए हैं। अभी तक दोनों ही ओर से जानमाल की बड़ी हानी हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन के नागरिक और वहां पढ़ने वाले स्टूडेट को हुआ है। युद्ध के चलते बड़ी-बड़ी सरकारें यूक्रेन वासियों और वहां मौजूद विदेशी नागरिकों की मदद नहीं कर पा रही हैं।
ऐसे में कुछ टेक कंपनियों ने मदद करके मानवता की मिसाल पेश की है। इन टेक कंपनियों में अमेरिका की मेटा, टेस्ला, गूगल और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं। जो युद्ध ग्रस्त क्षेत्र में अपनी तकनीक की मदद से लोगों की सहायता कर रही हैं।
जहां यूक्रेन की सरकार की मांग पर टेस्ला ने अपनी स्टारलिंक इंटरनेट की सर्विस बिना किसी चार्ज के यूक्रेन में शुरू कर दी है। वहीं टेस्ला ने घोषणा की है कि कंपनी टेस्ला की कारों को चार्ज करने के लिए यूक्रेन की सीमा से लगे क्षेत्रों में मुफ्त सुपरचार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही अमेरिका की दूसरी कंपनी Airbnb ने यूक्रेन के रिफ्यूजी के लिए एक लाख टेम्परेरी घर बनाने का ऐलान किया है। ये टेम्परेरी घर यूक्रेन की सीमा से बाहर तैयार किए जाएंगे।
गूगल मैच का इस्तेमाल बहुत से लोग नई जगह पर पहुंचने के लिए करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन में गूगल मैप से लाइप ट्रैफिक डेटा को रिफ्यूज कर दिया है। जिसके चलते रूस की आर्मी अब गूगल मैप की मदद से अपना रास्त तय नहीं कर सकेगी। वहीं माइक्रोसाफ्ट यूक्रेन की सरकार, यूरोपियन यूनियन और अमेरिकी सरकार की रूस के द्वारा होने वाले सायबर अटैक से बचावन में मदद कर रही है।
यह भी पढ़ें: Facebook और Twitter पर ऑटो प्ले होने वाले वीडियो को कैसे करें बंद? यहां पढ़ें आसान तरीका
इसके साथ ही गूगल अपने चेरेटिबल प्लेटफॉर्म के जरिए यूक्रेन में मदद के लिए 15 मिलियन डॉलर दान कर रही है। वहीं गूगल ने पूरे यूक्रेन में सर्च के लिए अपना SOS प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया कंपनी मेटा अपने प्लेटाफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप रूसी सरकार की पोस्ट की डिलीट कर रहा है।