स्वतंत्रता दिवस यानी भारत के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन 15 अगस्त में बस दो दिन बाकी हैं। 15 अगस्त 2024 को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। 1947 में इसी दिन गुलामी की बेड़ियां तोड़कर भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। आजादी के इसी त्यौहार को हम हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और उन वीर सपूतों को याद करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। क्या स्कूल, क्या ऑफिस और बाजार- हर जगह देशभक्ति के गीतों और नारों की गूंज रहती है। हर घर राष्ट्रीज ध्वज तिरंगा लहराया जाता है। अब जबकि ऑनलाइन का जमाना है तो WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे पॉप्युलर प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की बधाई देते हैं और स्टेटस भी लगाते हैं। हम आपको बता रहे हैं दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए आपको स्पेशल कोट्स, मैसेज के बारे में जिन्हें आप 15 अगस्त पर शेयर कर सकते हैं।

  1. 1.आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
    तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।।
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

2.दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक जान है..!!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

3.कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में साहेब,
सरहदें लांघ कर आते हैं यहां दफ़न होने के लिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

4.कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं…
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

5.जब तक दिल में जान हैं
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
जय हिंद

Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye 2024 Wishes Images