Surya Grahan Solar Eclipse 2024 Live Streaming, Time in India: आखिरकार वो दिन आ गया जिसका सबको कई महीनों से इंतजार था। जी हां, आज (8 अप्रैल 2024) साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ा। सबसे खास बात है कि आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए खास था क्योंकि पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर पर थोड़ी देर के लिए पूरी तरह अंधेरा छा गया। जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को पड़ा सूर्य ग्रहण पिछले 54 सालों में सबसे खास था। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) को नासा की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम (Surya Grahan Live Streaming Free) भी किया गया। यहां जानिए सूर्य ग्रहण 2024 (Surya Grahan 2024) से जुड़ी हर अपडेट।
सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें jansatta.com
54 सालों में यह सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। जबकि साल का यह पहला ग्रहण है। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण कुल 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। और जब ग्रहण अपने चरम पर होगा जब धरती के कई हिस्सों में 7 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा।
साल के पहले सूर्य ग्रहण में बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। सबसे खास बात है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। लेकिन भारत में यह नहीं दिखेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, कनाडा, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक, मैक्सिको, आयरलैंड और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिमी एरिया में देखा जा सकेगा।
साल 2024 का यह पहला सूर्य ग्रहण है। सबसे खास बात है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।
McDonald Observatory के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक पर भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। आपको ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) के यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग टेलिस्कोप से कैप्चर किए जा रहे ग्रहण के नजारे को देख सकते हैं। इस लिंक पर आपको NASA समेत कई दूसरे एक्सपर्ट्स की बातचीत भी देखने को मिलेगी।
बता दें कि हमेशा सलाह दी जाती है कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखें। इसके लिए हमेशा खास ग्लासेज का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग एक बेहतर ऑप्शन है।
जानकारी के मुताबिक, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
आज लगने वाले सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
आज (8 अप्रैल) को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा 2400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूरज के सामने से गुजरेगा। धरती पर यह घटना 54 साल बाद होने वाली है। इससे पहले साल 1970 में ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ा था। और अब 2078 में ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान करीब 10 डिग्री फारेनहाइट (5 डिग्री सेल्सियस) तक गिर सकता है। इसके अलावा, तापमान में गिरावट आपके एरिया में ह्यूमिडी और बादलों पर भी निर्भर करेगा।
आज यानी 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्यग्रहण पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुछ समय के लिए पूरी तरह से सूरज को ढक लेगा और इसके सामने से गुजरेगा। पूर्ण सूर्यग्रहण की इस अद्भुत घटना को देखने के लिए दुनियाभर में आम लोगों सहित स्पेस एजेंसियों ने भी बड़ी तैयारी की है।
आपको बता दें कि हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।
बता दें कि नासा की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम को कहीं से भी देखा जा सकेगा। स्पेस एजेंसी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार आज (8 अप्रैल 2024) रात 10.30 बजे शुरू होकर 9 अप्रैल 1.30AM तक चलेगी।
8 अप्रैल 2024 यानी आज लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण ( total solar eclipse) को अलग-अलग लोकेशन टीवी चैनल, नासा की वेबसाइट आदि पर लाइव दिखाया जाएगा।
बता दें कि जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेता और प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
अमेरिका स्पेस एजेंसी NASA से पूर्ण सूर्य ग्रहण के इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए खासतौर पर जेट प्लेन्स (Jet Planes) का इंतजाम किया है। जी हां, दिन में अगर बादल छाए रहते हैं तो लोग आसमान में दिखने वाली इस खगोलीय घटना का अनुभव नहीं ले पाएंगे। इसलिए नासा ने जेट प्लेन लगाए हैं ताकि सूर्य ग्रहण के हर क्षण को कैप्चर किया जा सके।
बता दें कि भारत में आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। हालांकि, दुनिया के कई देशों- नॉर्थ अमेरिका के कई क्षेत्रों में इस आसमान में होने वाले इस अद्भुत नजारे को देखना का मौका लोगों को मिलेगा। बता दें कि जहां इस सूर्य ग्रहण को साफतौर पर देखा जा सकेगा, वहां जरूरी है कि पूरी सावधानी के साथ ही ग्रहण को देखा जाए। सूर्य को सीधे बिना की ग्लासेज के देखने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए खासतौर पर सोलर व्यूइंग ग्लासेज, टेलिस्कोप, बायनाकुलर्स या DSLR कैमरे के साथ ही इस सूर्य ग्रहण को देखें।
April 8 Solar Eclipse: नासा के मुताबिक, आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 2017 में लगे ग्रहण से लंबा होगा। 7 साल पहले लगे सूर्य ग्रहण की लंबाई कुल 2 मिनट 42 सेकेंड्स थी। लेकिन आज लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण कुल 4 मिनट 28 सेकेंड्स तक चलेगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण नॉर्थ अमेरिका (अलास्का को छोड़कर) में दिखेगा। इसके बाद मैक्सिको से गुजरते हुए यह टेक्सस के रास्ते यूनाइटेड स्टेट्स में दिखाई देगा। इसक बाद कनाडा में अटलांटिक कोस्ट पर इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।
आज यानी 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा।
देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jansatta.com
