Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 in India Date and Time: जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहा जाता है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को है। पिछले 4 सालों में दिखने वाला यह अपनी तरह का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है और अगली बार ऐसा सूर्य ग्रहण 2044 में ही दिखेगा।
क्या भारत में दिखेगा 8 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण?
आपको बता दें कि 8 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। लेकिन भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इसे देखा जा सकेगा।
सबसे खास बात है कि 8 अप्रैल को पड़ रहा ग्रहण काफी लंबा चलेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आधी सदी (54 साल) का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। पृथ्वी पर लोगों को दिन में ही देर तक रात जैसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। नासा के मुताबिक, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 70 मिनट तक रह सकता है।
Samsung Galaxy M55 5G: सैमसंग के नए फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज, जानें दाम व फीचर्स
Solar Eclipse 2024 Date and time
पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को पड़ रहा है। बात करें समय की तो यह दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।
Solar Eclipse 2024 How to watch?
सूर्य ग्रहण 2024 को अमेरिकी स्पेस एजेंसी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के लोकेशन की पूरी जानकारी भी नासा के ब्लॉग पर मिल जाएगी।
What is Total Solar Eclipse?
जब चंद्रमा सूरज के पूरी तरह सामने आ जाता है और पृथ्वी पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती है तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यानी पृथ्वी और सूरज के बीच चांद के आने पर ही सूर्य ग्रहण पड़ता है। कई बार आंशिक सू्र्य ग्रहण भी होता है, इस स्थिति में सूरज के सामने चंद्रमा आता है लेकिन वह इसे पूरी तरह नहीं ढकता और पृथ्वी पर भी रोशनी कायम रहती है। इसके अलावा उपछाया सूर्य ग्रहण भी होता है।
आमतौर पर चंद्रमा 27 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है। बता दें कि जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तो यह आकार में बड़ा दिखाई देता है और पूरे सौर डिस्क को ढंक लेता है जिसके चलते सूरज की रोशनी पृथ्वी तक नहीं आती और दिन में ही अंधेरा छा जाता है।
Where this total solar eclipse be visible?
बता दें कि 8 अप्रैल को लग रहा सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में स्थानीय समयानुसार यह ग्रहण 12.38 बजे से दोपहर 3.55 मिनट तक पू्र्ण दिखाई देगा।
इसके अलावा नॉर्वे, पनामा, रूबा, जमैका, बरमूडा, कैरेबियन नीदरलैंड, पोर्टो रिको, सैंट मार्टिन, कोलंबिया, कोस्टारिका, वेनेजुएला, क्यूबा, स्पेन, द बहमास, यूनाइटेड किंगडम, डोमेनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, रूस समेत 57 देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखेगा।