Super Snow Moon Eclipse February 2019: इन दिनों सोशल मीडिया पर सुपर स्नो मून की बहुत चर्चा हो रही है। क्या आप जानते हैं क्या है सुपर स्नो मून और ये कब दिखेगा। आइए हम आपको बताते हैं। भारत में हिन्दू धर्म के अनुसार मंगलवार यानि 19 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाया जाएगा इस खास मौके पर आपको चांद का आकार बेहद बड़ा नजर आएगा। इस बड़े चांद को सुपर स्नो मून कहते हैं। ये चंद पूरे सात साल बाद दोबारा दिखने जा रहा है। नासा के मुताबिक ये चंद सात साल में एक बार नज़र आता है। इसका मतलब इसके बाद पृत्वी के इतना करीब चांद साल 2026 में आएगा। आज चांद अपने आकर से करीब 15 फीसदी ज्यादा बड़ा दिखेगा और ये बाकी दिनों से ज्यादा तेज चमकेगा।
Super Snow Moon February 2019 Date and Time in India: अगर आप इस चांद को देखना चाहते हैं तो नासा के अनुसार सुपर स्नो मून देखने का सबसे सही समय रात के 9 बजकर 23 मिनट है। नासा की माने तो ये चांद मार्च में एक बार और देखने को मिल सकता है। नासा के अनुसार इस दिन चांद और पृथ्वी की दूरी कम होगी जिसके चलते चांद का साइज आपको बड़ा दिखेगा। ऐसा ही एक चांद इस साल की शुरुआत में अमेरिका में देखा गया था। चंद्र ग्रहण होने के कारण चांद लाल दिख रहा था इसीलिए उस चांद को सुपर ब्लड मून कहा गया था। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 30 मिनट तक रहा। यह ग्रहण भारत में दिन होने के कारण दिखाई नहीं दिया था। ये इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण था। इसके बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण 29 मई 2021 में देखने को मिलेगा। इसलिए भी इस सुपर स्नो मून का महत्व बढ़ गया है। इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में हुआ सूर्य ग्रहण भी भारत में देखने को नहीं मिला था।
ये सुपर स्नो मून सभी राज्यों में अलग-अलग टाइमिंग में देखा जा सकता है। हालांकि उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली हुई है और असामान बादलों से घिरा हुआ है, लेकिन अगर आसमान साफ रहा तो ये नज़ारा दिल्ली में शाम को 6.30 बजे से, मुंबई में 5.20 बजे और कोलकाता में सूरज डूबने के बाद देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं इसके चलते सूर्य चांद से 180 डिग्री उल्टा होगा। इस कारण भारत के समुद्री इलाकों में आनेवाले कुछ दिनों में ज्यादा ऊंची हाई टाइड दिखने की आशंका है।

