Surya Grahan 2025: साल 2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में खगोलविदों के साथ-साथ आम लोगों को भी साल 2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण का इंतजार है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगा था। सूर्य ग्रहण से पहले 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण दिखाई देगा। अगले महीने लगने वाला ग्रहण साल का दूसरा सूर्यग्रहण है। आपको बताते हैं Solar Eclipse की तारीख व समय के बारे में…
सूर्य ग्रहण 2025 समय व तारीख (Surya Grahan 2025 Date and Time)
अगले महीने लगने वाला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा।
भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से आधी रात करीब 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य रात 1 बजकर 11 मिनट होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्ध जैसे न्यूज़ीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखने को मिलेगा, खासकर न्यूज़ीलैंड में 80% तक सूर्य ढका हुआ दिखाई देगा।
आपको बता दें कि मार्च में लगे सूर्य ग्रहण की तरह ही अगल महीने लगने वाला ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में होंगे, और 409,000 लोग 70% या Deep Partial Solar Eclipse देखेंगे। अधिकांश न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी भाग में होंगे।
सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें ये सावधानियां
-साधारण धूप का चश्मा न पहनें। यह खतरनाक हो सकता है।
-सिर्फ ISO प्रमाणित सोलर ग्लास (Eclipse Glasses) का ही इस्तेमाल करें।
-टेलीस्कोप, दूरबीन या कैमरा बिना फिल्टर के इस्तेमाल न करें।
-पिनहोल प्रोजेक्शन या पानी में प्रतिबिंब जैसी वैज्ञानिक विधियों से देखें।
-मोबाइल से सीधा सूर्य की फोटो/वीडियो न लें – सेंसर खराब हो सकता है।
-बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ग्रहण न देखने दें।
-ग्रहण खत्म होने तक खाने-पीने से बचने जैसी मान्यताओं पर भरोसा न करें, ये वैज्ञानिक रूप से सही नहीं हैं।
हमारी सलाह है कि आंशिक या वलयाकार ग्रहण (partial or annular eclipses) के दौरान, या पूर्ण ग्रहण से पहले/बाद में, उचित सुरक्षा के बिना कभी भी सूर्य को सीधे न देखें।
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अगले महीने 7 सितंबर को लगेगा। बता दें कि यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले मार्च 2025 में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था।