हमारे सोलर सिस्टम में कुल 8 प्लेनेट यानी ग्रह होते हैं। 21 जनवरी से आसमान में एक खगोलीय घटना शुरु हुई है जिसमें आप ग्रहों की एक परेड देख सकते हैं। इस घटना के समय आसमान में पृथ्वी को छोड़कर बाकी सारे ग्रह एक लाइन में दिखाई देते हैं और यह नजारा बेहद खूबसूरत होता है। एक लाइन में दिखने वाले ग्रहों की इस घटना को प्लेनेट परेड के रूप में जाना जाता है। खास बात है कि स परेड को आप नंगी आखों से देख सकते हैं।
आसमान में दिखने वाली इस अद्भुत घटना को आप घर से ही देख सकते हैं। आपको बताते हैं इस परेड को देखने का तरीका क्या है।
कब और कैसे देख सकते हैं यह प्लेनेट परेड
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, खगोलविदों के लिए यह जीवन में एक बार ( once-in-a-lifetime ) घटित होने वाला मौका है। नासा के मुताबिक, प्लेनेट परेड में दर्शक, दूरबीन की जरूरत के बिना मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि वो ग्रह हैं जिन्हें नंगी आंखों से देखा जा सकता है। वहीं यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा।
गौर करने वाली बात है कि यह घटना सूर्य अस्त (Sunset) होने के बाद होगी।
Surya Grahan 2025 Date: इस दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय व तारीख समेत हर डिटेल
हर साल नहीं होती यह घटना
NASA का कहना है कि एक साथ कई ग्रहों का दिखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस तरह की घटना हर साल नहीं होती। इस तरह की घटना को कई बार ग्रहों का ‘श्रेणीबद्ध’ होना भी कहा जाता है।
एलन मस्क को बड़ा झटका! लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ SpaceX Starship का प्रोटोटाइप, आया अनोखा रिएक्शन
प्लेनेट परेड में वाकई सभी ग्रह एक सीध में आस-पास नहीं होते। सभी ग्रह सूरज के चारों तरफ अलग-अलग स्पीड और दूरी पर परिक्रमा करते हैं। जब ये ग्रह अपनी कक्षा में एक खास बिंदु पर आ जाते हैं तो उस समय जब धरती से इन्हें देखा जाता है तो ऐसा लगता है कि ये एक ही लाइन में हैं। इसलिए ग्रहों का एक सीध में आना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन ग्रहों का आसपास होने पर चमकना और पृथ्वी से एक सीध में दिखाई देना जरूर अद्भुत खगोलीय घटना है।
बुध ग्रह की बातकरें तो सूर्य के सबसे करीब यह प्लेनेट ग्रहों की जनवरी में होने वाली इस परेड का हिस्सा नहीं होगा। हालांकि, फरवरी के आखिर में मर्क्यूरी भी इस परेड में शामिल हो जाएगा। 28 फरवरी से 12 मार्च के बीच यह प्लेटनेटरी अलाइनमेंट अपने पीक पर होगा और इस दुर्लभ खगोलीय घटना का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान अंधेरा होने पर सभी ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे।