Chandra Grahan 2025 Date and timing: साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च 2025 को लगा था। आपको बता दें कि इसी महीने साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगा था। अब एक बार फिर खगोलविदों की नजरें आसमान में घटित होने वाली अद्भुत घटना पर हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclsipse 2025) कब है?

आपको बता दें कि जुलाई और अगस्त महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। लेकिन 2025 में अगला चंद्र ग्रहण कब पड़ेगा, यह जानना दिलचस्प है। तो चलिए हम आपको बताते हैं साल 2025 में आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से पहले लगने वाले चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2025) की तारीख और समय की पूरी जानकारी।

चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2025 in India Date and Time)

आपको बता दें कि 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सिंतबर की रात में लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Full Lunar Eclipse) होगा। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। और 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा पर लग रहा है।

रात 11 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानें डेट और टाइम, देखते समय बरतें ये सावधानियां…

आपको बता दें कि सितंबर 2025 में लग रहा चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा।

क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण 2025?

आपको बता दें कि 14 मार्च 2025 को लगा पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। लेकिन साल के दूसरे चंद्रग्रहण का नजारा भारत में दिखाई देगा। जी हां, भारत के अलावा पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी व उत्तरी अमेरिका, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में भी Lunar eclipse विजिबल होगा।

मात्र 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन, इसमें है 6000mAh बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा

चंद्र ग्रहण 2025: क्या मान्य होगा सूतक काल?

बता दें कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान कई काम जैसे यात्रा करने, खाने-पीने आदि कामों पर रोक मानी जाती है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह केवल पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) की रात को ही हो सकता है, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी के पीछे होता है।

चंद्र ग्रहण लगने की स्थिति:
पूर्णिमा तिथि (Full Moon) होनी चाहिए।

सूर्य–पृथ्वी–चंद्रमा एक सीधी रेखा में हों।

चंद्रमा का पथ पृथ्वी की छाया से गुज़रे।

चंद्र ग्रहण के प्रकार:
पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) – जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है।

आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) – जब चंद्रमा का कुछ हिस्सा छाया में आता है।

उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) – जब चंद्रमा सिर्फ पृथ्वी की हल्की छाया (उपछाया) से होकर गुजरता है।