2025 September Chandra Grahan Timing in India: चंद्र ग्रहण 2025 का रोमांचक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सितंबर 2025 में लगने वाला यह साल का सबसे बड़ा Lunar Eclipse भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया। खास बात यह है कि इस बार चांद लाल रंग का दिखा, जिसे लोग Blood Moon के नाम से भी जानते हैं। चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में गुजरता है, और पूरी तरह से डार्क दिखाई देता है। भारत के सभी शहरों में चंद्र ग्रहण एक समय पर ही दिखेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा।

चंद्र ग्रहण 2025 LIVE देखिए, मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे दिखेगा लाल चांद, कल रात 11 बजे से आकाश में ब्लड मून का जलवा! Lunar Eclipse

चंद्र ग्रहण से जुड़े जरूरी सवाल

सवाल: Chandra Grahan 2025 कब लगेगा?
जवाब: यह चंद्रग्रहण 7–8 सितंबर 2025 की रात को लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।

सवाल: 7 सितंबर 2025 के चंद्रग्रहण का समय क्या है?
जवाब: ग्रहण रात 9:58 PM IST से शुरू होगा और 1:26 AM IST (8 सितंबर) तक चलेगा। टोटल फेज 11:00 PM से 12:22 AM तक रहेगा।

सवाल: Blood Moon 2025 क्या है?
जवाब: जब पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल या तांबे के रंग का दिखता है, तो उसे Blood Moon कहा जाता है।

सवाल: भारत में Chandra Grahan 2025 कहां दिखाई देगा?
जवाब: यह चंद्रग्रहण भारत के सभी प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखेगा।

सवाल:Chandra Grahan 2025 LIVE Streaming कहां देख सकते हैं?
जवाब: आप इसे Timeanddate.com, NASA और ISRO के YouTube चैनल के अलावा कई न्यूज चैनलों की वेबसाइट्स पर लाइव देख सकते हैं।

सवाल: Sutak Kaal कब लगेगा?
जवाब: 7 सितंबर 2025 को चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले, यानी दोपहर लगभग 2 बजे से Sutak Kaal शुरू हो जाएगा।

Live Updates
19:40 (IST) 7 Sep 2025

7 सितंबर को शाम 5:11 बजे EDT (भारतीय समयानुसार लगभग 2:41 AM IST) पर चंद्रग्रहण अपने अधिकतम फेज पर पहुंच जाएगा, यानी चांद पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया (अम्बरल शैडो) में ढक जाएगा।

19:22 (IST) 7 Sep 2025

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु और चेन्नई में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

भारत के सभी शहरों में चंद्र ग्रहण एक समय पर ही दिखेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोग इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। सभी शहरों में Lunar Eclipse का समय रात 9:58 से 1:26 तक रहेगा।

19:13 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण के बारे हर स्टूडेंट को पता होनी चाहिए ये बातें, परीक्षा में आ सकता है ‘ब्लड मून’ से जुड़ा सवाल

एशिया, अफ़्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लाखों छात्र ऊपर साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं। 82 मिनट की इस खगोलीय घटना के दौरान छात्र ‘ब्लड मून’ यानी चंद्रमा को लाल रंग में देख सकते हैं। …पूरी जानकारी
19:11 (IST) 7 Sep 2025

कहां और कैसे देखें चंद्रग्रहण

Timeanddate.com पर एक सिटी लुकअप टूल उपलब्ध है, जहां आप अपने शहर का नाम एंटर करके चंद्रग्रहण का सटीक समय जान सकते हैं।

18:27 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: 21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

आज लगने वाले चंद्र ग्रहण के बाद इसी महीने 21 सितंबर को साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा।

17:52 (IST) 7 Sep 2025

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

जी हां, आज यानी 7 सितंबर को लगने वाला साल 2025 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। दिल्ली-मुंबई-पुणे-जयपुर समेत देश के विभिन्न शहरों में दिखेगा Lunar Eclipse

17:25 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। यह ग्रहण 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा।

17:05 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण का सूतक काल चल रहा है

हिंदू मान्यताओं और ज्योतिष के अनुसार, अभी चंद्र ग्रहण का सूतक काल चल रहा है। बता दें कि ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

16:57 (IST) 7 Sep 2025
2026 में दूसरा चंद्र ग्रहण कब है?

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक आंशिक ग्रहण होगा और इसकी अवधि 5 घंटे 28 मिनट करीब होगी।

16:37 (IST) 7 Sep 2025

2026 में कब है चंद्र ग्रहण?

2026 में पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) 3 मार्च 2026 को लगेगा।

इस ग्रहण की पूर्णता (Totality) लगभग 58 मिनट 19 सेकंड तक चलेगी, जबकि पूरे घटना चक्र की अवधि लगभग 3 घंटा 27 मिनट होगी।

16:02 (IST) 7 Sep 2025

सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कब लगा था?

अब तक का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण हाल ही के समय में 27 जुलाई 2018 को लगा था।

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) था।

इसकी पूर्णता (Totality) यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया (Umbra) में था, वह लगभग 1 घंटा 42 मिनट और 57 सेकंड तक चली।

पूरी घटना (पेनुम्ब्रल + आंशिक + पूर्ण ग्रहण) लगभग 6 घंटे से ज्यादा समय तक रही।

उस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे पास (Perigee) भी था, जिसकी वजह से यह Super Blood Moon भी कहा गया।

यानी 27 जुलाई 2018 का चंद्र ग्रहण अब तक का 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जाता है।

15:52 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: स्पेस से अलग नजारा

अंतरिक्ष से देखने पर चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी का वातावरण लाल चमकता हुआ रिंग जैसा दिखता है।

15:42 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: हर जगह एक जैसा नहीं दिखता ग्रहण

सब जगह एक जैसा नहीं दिखता। पूरी दुनिया में हर जगह ग्रहण एक जैसा नहीं दिखाई देता, कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक ग्रहण दिखता है।

15:13 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?

15:09 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण कब होता है?

चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा (Full Moon) की रात को ही होता है।

14:50 (IST) 7 Sep 2025

2025 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगा था?

आपको बता दें कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगा था। इस दिन होली के दिन चंद्र ग्रहण था, हालांकि यह Lunar Eclipse भारत में दिखाई नहीं दिया था।

14:36 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण देखने के लिए क्या सावधानी बरतें?

चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी विशेष चश्मे या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती, जबकि सूर्य ग्रहण देखने के लिए सुरक्षा जरूरी होती है।

14:33 (IST) 7 Sep 2025

आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse)

जब चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा ही पृथ्वी की छाया में आता है।

14:32 (IST) 7 Sep 2025

उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse)

जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की हल्की छाया (Penumbral Shadow) से गुजरता है। इसे पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि चंद्रमा हल्का-सा धुंधला दिखता है।

14:22 (IST) 7 Sep 2025

पूर्ण चंद्र ग्रहण कब होता है?

जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की मुख्य छाया (Umbra) में आ जाता है। इस दौरान चंद्रमा लाल या तांबे के रंग का दिखता है, जिसे Blood Moon कहा जाता है।

13:45 (IST) 7 Sep 2025

भारत में आखिरी चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) कब हुआ था?

भारत में आखिरी बार पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को हुआ था। यह पूरे देश में दिखाई देने वाला एक स्पष्ट एवं उल्लेखनीय ग्रहण था।

13:23 (IST) 7 Sep 2025

सूतक काल कब लगेगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। यानी भारत में 7 सितंबर की दोपहर से सूतक काल रहेगा

13:03 (IST) 7 Sep 2025

क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं?

हां, चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। यह सूर्य ग्रहण की तरह आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता।

12:32 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

इसे आप नासा (NASA), TimeandDate कई एस्ट्रोनॉमी यूट्यूब चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं।

12:20 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: चंद्र ग्रहण कहां-कहां देखा जा सकता है?

यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया समेत पूरी दुनिया के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत में भी इसे साफ तौर पर देखा जा सकेगा।

12:15 (IST) 7 Sep 2025

Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा?

भारत में यह ग्रहण 7 सितंबर रात 11:00 बजे से 8 सितंबर सुबह 12:22 बजे तक दिखाई देगा। लोग इसे नंगी आंखों से साफ-साफ देख पाएंगे।

11:49 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण 2025 कब है?

सितंबर 7-8, 2025 की रात को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का सबसे बड़ा Blood Moon Lunar Eclipse होगा।

11:40 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण: खगोल विज्ञान और रोचक तथ्य

चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात को होता है। यह घटना साल में 1 से 3 बार तक हो सकती है।

11:33 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण कैसे देखें?

ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण की तरह हानिकारक नहीं होता।

11:22 (IST) 7 Sep 2025

चंद्र ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएँ (भारत में)

हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता
ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है, जिसमें धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और खाना बनाना वर्जित माना जाता है।
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और शुद्धिकरण करने की परंपरा है।