2025 September Chandra Grahan Timing in India: चंद्र ग्रहण 2025 का रोमांचक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सितंबर 2025 में लगने वाला यह साल का सबसे बड़ा Lunar Eclipse भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया। खास बात यह है कि इस बार चांद लाल रंग का दिखा, जिसे लोग Blood Moon के नाम से भी जानते हैं। चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में गुजरता है, और पूरी तरह से डार्क दिखाई देता है। भारत के सभी शहरों में चंद्र ग्रहण एक समय पर ही दिखेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, पुणे, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, वाराणसी, गोरखपुर और देहरादून समेत देशभर से लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा।
चंद्र ग्रहण से जुड़े जरूरी सवाल
सवाल: Chandra Grahan 2025 कब लगेगा?
जवाब: यह चंद्रग्रहण 7–8 सितंबर 2025 की रात को लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।
सवाल: 7 सितंबर 2025 के चंद्रग्रहण का समय क्या है?
जवाब: ग्रहण रात 9:58 PM IST से शुरू होगा और 1:26 AM IST (8 सितंबर) तक चलेगा। टोटल फेज 11:00 PM से 12:22 AM तक रहेगा।
सवाल: Blood Moon 2025 क्या है?
जवाब: जब पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल या तांबे के रंग का दिखता है, तो उसे Blood Moon कहा जाता है।
सवाल: भारत में Chandra Grahan 2025 कहां दिखाई देगा?
जवाब: यह चंद्रग्रहण भारत के सभी प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखेगा।
सवाल:Chandra Grahan 2025 LIVE Streaming कहां देख सकते हैं?
जवाब: आप इसे Timeanddate.com, NASA और ISRO के YouTube चैनल के अलावा कई न्यूज चैनलों की वेबसाइट्स पर लाइव देख सकते हैं।
सवाल: Sutak Kaal कब लगेगा?
जवाब: 7 सितंबर 2025 को चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले, यानी दोपहर लगभग 2 बजे से Sutak Kaal शुरू हो जाएगा।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: लग गया साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
लग गया साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण, देशभर में दिखा Blood Moon का रोमांचक नजारा
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: 1 बजकर 26 मिनट पर पूर्ण होगा चंद्र ग्रहण
7 सितंबर को लगा चंद्रग्रहण 8 सितबर को 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अविध 3 घंटा 28 मिनट है। ग्रहण 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू हुआ था।
समापन की ओर चंद्र ग्रहण
तिरुवनंतपुरम, केरल | जैसे-जैसे LunarEclipse अपने End Phase (समापन की ओर) की ओर बढ़ रहा है, ‘रेड मून’ या ‘ब्लड मून’ दिखाई दे रहा है।
तिरुवनंतपुरम में रेड मून
तिरुवनंतपुरम, केरल | LunarEclipse ‘रेड मून’ या ‘ब्लड मून’ चरण में प्रवेश कर गया है।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: रांची में दिख रहा ब्लड मून
रांची में दिख रहा है Blood Moon
दिल्ली में दिख रहा Blood Moon
दिल्ली में दिखना शुरू हुआ ‘रेड मून’ या ‘ब्लड मून’, LunarEclipse ने अपने टोटल फेज में प्रवेश किया
NASA ने दिखाया फुल मून का नजारा
तिरुवनंतपुरम, केरल | जैसे-जैसे LunarEclipse आंशिक चरण से पूर्ण चरण की ओर बढ़ रहा है, चांद धीरे-धीरे लाल रंग में बदलने लगा है।
LunarEclipse अपने टोटल फेज या ‘ब्लड मून’ चरण में प्रवेश कर गया है।
चेन्नई में लगने वाला है पूर्ण चंद्र ग्रहण
चेन्नई में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Blood Moon) दिखना शुरू
चंद्र ग्रहण देखने को उत्सुक लोग
चंद्र ग्रहण देखने दिल्ली के नेहरू प्लेनेटोरियम पहुंचे लोग, आसमान में दिख रहा अद्भुत नजारा
दिल्ली में ब्लड मून दिखना हुआ शुरू
दिल्ली में दिख रहा Blood Moon
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: लकाता में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण का टोटल फेज
कोलकाता में चंद्रग्रहण या ‘ब्लड मून’ का टोटल फेज जल्द ही शुरू होने वाला है
दिल्ली में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा
राजधानी दिल्ली में लग रहा है चंद्र ग्रहण, वीडियो में देखें छिपता हुआ चांद
तेलंगाना में चंद्र ग्रहण दिखना हुआ शुरू, देखें वीडियो
गुवाहटी में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण
असम के गुवाहटी में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा
पृथ्वी की छाया से ढक रहा है चंद्रमा, यूजर्स कैमरे में कैद कर रहे अद्भुत नजारा
शुरू हुआ चंद्र ग्रहण 2025
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के विभिन्न हिस्सों में देखा जा रहा है।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: शुरू हुआ साल का आखिरी और सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आखिरकार शुरू हो गया है। दुनियाभर में खगोलविदों के साथ-साथ आम लोगों में इस Lunar Eclipse को लेकर खासी उत्सुकता है।
चंद्र ग्रहण कब से कब तक चलेगा?
चंद्र ग्रहण की आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। यह ग्रहण 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा।
भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
भारत में दिल्ली-मुंबई-पुणे-जयपुर समेत देश के विभिन्न शहरों में साल 2025 का आखिरी दिखेगा।
बस थोड़ी देर में शुरू होगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण को शुरू होने में बस कुछ मिनट बचे हैं। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्रग्रहण की शुरुआत हो जाएगी।
Blood Moon कब होता है?
जब पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) के दौरान चांद लाल या तांबे के रंग का दिखता है, तो उसे Blood Moon कहते हैं। आज चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाले Blood Moon का नजारा पूरे भारत में देखा जा सकेगा।
दिल्ली-मुंबई-कोलकाता और गाजियाबाद में कब लगेगा चंद्र ग्रहण
रात 9.58 बजे भारत के सभी शहरों में लगेगा चंद्र ग्रहण
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: नोएडा में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण
नोएडा में भी लोग आज चंद्र ग्रहण का दीदार कर सकेंगे।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
आज लग रहा पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। दिल्ली-मुंबई-कोलकता-बेंगलुरु-नोएडा-गाजियाबाद समेत देशभर के शहरों में आज लोग चंद्र ग्रहण के अद्भुत नजारे को देख सकेंगे।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: दो घंटे बाद साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण का दुनियाभर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बस थोड़ी देर में 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण। साल का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने में लगा था।
Lunar Eclipse 2025 LIVE Updates: दुनिया की 77 फीसदी आबादी देखेगी पूर्ण चंद्र ग्रहण
जब चांद पूरी तरह से इस छाया में डूब जाता है, तो उसे टोटलिटी (Totality) कहते हैं। इस बार यह चरण लगभग 82 मिनट तक चलेगा। क्योंकि अलग-अलग टाइम ज़ोन में इसका समय अलग-अलग होगा, इसलिए चंद्रग्रहण कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर नज़र आएगा। अनुमान है कि दुनिया की लगभग 77% आबादी इस ग्रहण के पूरे टोटल फेज़ को देख सकेगी।
दिल्ली -मुंबई में सूतक काल किस समय
नई दिल्ली – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक
मुंबई – 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 से देर रात 01:26 तक