Chandra Grahan 2024 Date and Time in India: साल का दूसरे चंद्र ग्रहण को लेकर वैज्ञानिकों को लंबे समय से इंतजार है। बता दें कि इस साल पहले चंद्रग्रहण 24 मार्च को लगा था और अब दूसरा ग्रहण इसी महीने लगेगा। साल 2024 के सितंबर महीने में आसमान में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखेगा। लेकिन क्या भारत में दिखेगा सितंबर में दिखने वाला चंद्र ग्रहण? Lunar Eclipse 2024 कब और किस दिन है, आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब…

Lunar Eclipse September 2024 Date and Time

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral penumbral lunar eclipse) होगा और इसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी।

इस दिन है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा ‘Ring Of Fire’ का अद्भुत नजारा

उपछाया ग्रहण की शुरुआतसुबह 6 बजकर 12 मिनट
आंशिक ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 44 मिनट
अधिकतम ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 14 मिनट
आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह 8 बजकर 44 मिनट
उपछाया ग्रहण की समाप्तिसुबह 10 बजकर 17 मिनट

18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (Lunar Eclipse visible in india?)

बता दें कि 18 सितंबर 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि इस वक्त यहां सुबह होगी। लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत के लोग इस ग्रहण को ऑनलाइन नासा (NASA) की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। यूरोप, अमेरिका (नॉर्थ और साउथ), अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्से के लोग चंद्र ग्रहण के इस नजारे को देख सकेंगे।

क्या होता है चंद्र ग्रहण (What is Lunar Eclipse?)

चंद्र ग्रहण आसमान में घटने वाली एक खगोलीय घटना है। इस दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। आमतौर पर ऐसे वक्त चंद्रमा डार्क हो जाता है। टाइमिंग और मौसम के हिसाब से ग्रहण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देता है।