Chandra Grahan (Lunar Eclipse) September 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India LIVE: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। 18 सिंतबर की सुबह लगा यह चंद्रग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था। आसमान में घटने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुई और यह सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला। यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट थी। आपको बताते हैं इस चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट…
Chandra Grahan 2024 Date, Time LIVE: Watch Here
साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2026) एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के इलाकों में दिखाई देगा।
2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला Lunar Eclipse, 3 मार्च जबकि दूसरा ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा।
2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Solar Eclipse 2025) दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के इलाकों में देखा जा सकेगा।
साल 2025 में लगने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Solar Eclipse 2025) होगा। जैसा कि हमने बताया कि यह ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।
साल 2025 में यानी अगले साल पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को लगेगा, जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।
हिंदू परंपरा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है और इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस बार पड़रहा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को है और इसी दिन पितृपक्ष यानी (Shraddh) का पहला दिन भी है।
14 मार्च 2025 को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, वेस्टर्न यूरोप, वेस्टर्न अफ्रीका और पैसिफिक के इलाकों में दिखाई देगा।
2025 में चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। लेकिन यह चंद्रग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देने की उम्मीद है।
NASA के मुताबिक, बुधवार, 18 सितंबर को Full Moon होगा। सोमवार शाम से लेकर गुरुवार शाम तक तीन दिन तक चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ दिखेगा। इन दिनों लोग सुपरमून (Supermoon) देख सकते हैं।
बता दें कि चंद्रग्रहण को लेकर कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि यह 17 या 18 सितंबर कब लग रहा है। आपको बता दें कि भारत में 18 सितंबर सुबह 6 बजकर 12 मिनट से उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी।
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 18 सितंबर को लगने वाले उपछाया ग्रहण की समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।
Chandra Grahan 2024 India LIVE: आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगी।
Chandra Grahan 2024 India LIVE: अधिकतम चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर होगी।
18 सितंबर को पड़ने वाले आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 44 मिनट से होगी।
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral penumbral lunar eclipse) होगा और इसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी।
उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी।
यूरोप, अमेरिका (नॉर्थ और साउथ), अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्से के लोग चंद्र ग्रहण के इस नजारे को देख सकेंगे।
भारत के लोग इस ग्रहण को ऑनलाइन नासा (NASA) की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।
इस तरह के ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी के पेनुम्ब्रा या छाया के बाहरी भाग से होकर गुजरता है। इस दौरान चंद्रमा इतनी धुंधला हो जाता है कि इसे देख पाना भी मुश्किल हो सकता है।
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चांद पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इस दौरान चंद्रमा की पूरी डिस्क पृथ्वी की कक्षा या प्रतिछाया में होती है और इसलिए लाल चंद्रमा (Blood Moon) दिखाई देता है।
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है और वह सूर्य से चंद्रमा पर आने वाले प्रत्यक्ष प्रकाश में बाधा डालती है तब आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। यह छाया बढ़ती जाती है और फिर चंद्रमा को पूरी तरह से ढके बिना कम हो जाती है।
चंद्रग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पहला आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया ग्रहण जिसे पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है।
जिस समय चंद्रमा पर ग्रहण लगेगा, उस वक्त भारत में सुबह हो जाएगी, इस कारण ग्रहण को देश में नहीं देखा जा सकेगा।
स्पेसडॉटकॉम के अनुसार, चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 के दिन लगा था।
18 सितंबर को लगने वाला ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral penumbral lunar eclipse) होगा और इसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी।
बता दें कि 18 सितंबर 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि इस वक्त यहां सुबह होगी।
चंद्र ग्रहण आसमान में घटने वाली एक खगोलीय घटना है। इस दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। आमतौर पर ऐसे वक्त चंद्रमा डार्क हो जाता है। टाइमिंग और मौसम के हिसाब से ग्रहण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देता है।
साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024 (बुधवार) को लग रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों को इस चंद्रग्रहण का इंतजार है।
