Chandra Grahan (Lunar Eclipse) September 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India LIVE: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। 18 सिंतबर की सुबह लगा यह चंद्रग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था। आसमान में घटने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुई और यह सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला। यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट थी। आपको बताते हैं इस चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट…
Chandra Grahan 2024 Date, Time LIVE: Watch Here
आसमान में दिख रहा चंद्र ग्रहण का दिलचस्प नजारा, यहां देखें लाइव…
क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण: चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया, या उसकी छाया के हल्के बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है। चंद्रमा इतना हल्का धुंधला हो जाता है कि उसे नोटिस करना मुश्किल हो सकता है।
चंद्र ग्रहण की ख़ास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति इसे नग्न आंखों से देख सकता है, जबकि सूर्यग्रहण में ऐसा नहीं होता है.
इंतजार खत्म, आसमान में लग रहा है ग्रहण। 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू
उपछाया ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगी।
आंशिक ग्रहण की शुरुआत – सुबह 7 बजकर 44 मिनट
अधिकतम ग्रहण की शुरुआत – सुबह 8 बजकर 14 मिनट
आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह – 8 बजकर 44 मिनट
उपछाया ग्रहण की समाप्ति सुबह – 10 बजकर 17 मिनट
NASA के मुताबिक, उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) की शुरुआत 18 सितंबर, सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसकी अवधि करीब 4 घंटे की होगी।
2024 का दूसरा चंद्रग्रहण शुरू होने में बस कुछ मिनट बाकी। उपछाया चंद्रग्रहण यूरोप, साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखेगा।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर, सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसकी अवधि करीब 4 घंटे की होगी।
चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात है कि कोई भी शख्स इसे नग्न आंखों से देख सकता है। वहीं सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खास तैयारियां बरतनी होती है। और नग्न आंखों से देखने पर रेटिना को नुकसान हो सकता है।
बुधवार (18 सितंबर 2024) को लग रहा चंद्र ग्रहण पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण है और इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में एंट्री करता है तो इसे पेनुमब्रा कहा जाता है।
Chandra Grahan 2024 India LIVE: खास बात है कि चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की तुलना में ज्यादा व्यापक स्तर पर दिखता है। इसका मतलब है कि Lunar Eclipse की विजिबिलिटी ज्यादा रहती है।
भारत में लोग चंद्र ग्रहण के इस दिलचस्प नजारे को नहीं देख पाएंगे। सुबह सूरज की बढ़ती रोशनी के साथ ही यह चंद्र ग्रहण आसमान में नजर नहीं आएगा।
अमेरिका में चंद्र ग्रहण 17 सितंबर (मंगलवार) की शाम को पड़ेगा।
क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण: चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया, या उसकी छाया के हल्के बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है। चंद्रमा इतना हल्का धुंधला हो जाता है कि उसे नोटिस करना मुश्किल हो सकता है।
ग्रहण दो प्रकार के होते हैं: चंद्र और सौर। चंद्र ग्रहण के दौरान, पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है। सूर्य ग्रहण के दौरान, चंद्रमा सूर्य को देखने से रोकता है।
चन्द्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील होता है।
ज्योतिष के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल माना जाता है। लेकिन इस बार भारत में चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है जिसके चलते देशभर में सूतक काल भी नहीं मान्य होगा।
इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में दिखेगा। चंद्रमा का एक यूनीक व्यू उस वक्त नजर आएगा जब पृथ्वी इसके पास से गुजरेगी और इसकी छाया चांद पर पड़ेगी। उस वक्त दिखने वाले चांद को ‘Blood Moon’ भी कहा जाता है।
इंटरनेट की सुविधा के चलते भारत में भी इस चंद्र ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के साथ भारत में चंद्र ग्रहण को आसानी से घर बैठे देखा जा सकेगा।
18 सितंबर (बुधवार) को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
साल 2024 के दूसरे चंद्र ग्रहण में अब बस 12 घंटे से भी कम का समय बचा है। Lunar Eclipse 2024 की शुरुआत कल सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा।
Where to Watch Super Harvest Moon Eclipse 2024
दुनियाभर के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इनमें नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका इलाके के देश शामिल हैं।
आसमान में 18 सितंबर को आसमान में दिखेगा चंद्र ग्रहण का दिलचस्प नजारा, यहां देखें लाइव…
2024 में स्काईवॉचर्स को एक शानदार सुपर हार्वेस्ट मून चंद्र ग्रहण (Super Harvest Moon Lunar Eclipse) का नजारा दिखेगा।
NASA के मुताबिक, सोमवार (17 सितंबर) की शाम से गुरुवार शाम (19 सितंबर) तीन दिनों तक चांद अपनी पूरी रोशनी में दिखाई देगा। इसलिए इस समय में सुपरमून (Suermoon) का नजारा दिखेगा। इसे हार्वेस्ट मून (Harvest Moon) के नाम से भी जाना जाता है।
साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप,अफ्रीका,नॉर्थ और साउथ अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखेगा। हालांकि, भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
अगर आप उन इलाकों में हैं जहां चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप स्पेस एजेंसी जैसे NASA, और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) पर चंद्र गहण की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकेंगे।
2026 में लगने वाला दूसरा चंद्रग्रहण 28 अगस्त को दिखाई देगा। यह ग्रहण प्रशांत महासागर, अमेरिका, अफ्रीका और यरोप के इलाकों में दिखाई देगा। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा।
