Chandra Grahan (Lunar Eclipse) September 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India LIVE: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। 18 सिंतबर की सुबह लगा यह चंद्रग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था। आसमान में घटने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुई और यह सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला। यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट थी। आपको बताते हैं इस चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट…

Chandra Grahan 2024 Date, Time LIVE: Watch Here

Live Updates
14:45 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 4 घंटे से ज्यादा चला ग्रहण

सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला।

13:46 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: कहां-कहां दिखा आखिरी चंद्र ग्रहण?

साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के इलाकों में दिखाई दिया।

13:22 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 2026 में कब-कब चंद्र ग्रहण?

2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला Lunar Eclipse, 3 मार्च जबकि दूसरा ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा।

12:39 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: भारत में नहीं दिखा उपछाया चंद्रग्रहण

भारत में नहीं दिखा आज लगा उपछाया चंद्रगहण।

12:27 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 2025 में चंद्र ग्रहण

2025 में चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। लेकिन यह चंद्रग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देने की उम्मीद है।

12:18 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 2025 का ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Solar Eclipse 2025) दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के इलाकों में देखा जा सकेगा।

11:38 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म

साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म हो गया है।

11:16 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 2 अक्टूबर को साल का आखिरी ग्रहण

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह Solar Eclipse रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और रात 3 बजकर 17 मिनट पर पूर्ण होगा। यह एक वलयाकार ग्रहण होगा।

11:04 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: खूबसूरत नजारा

तस्वीरों में देखें चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा

10:56 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: 2026 में होंगे दो चंद्रग्रहण

अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, साल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

10:45 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: सोशल मीडिया पर चंद्र ग्रहण

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान दिखा अद्भुत नजारा। सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं तस्वीरें…

10:41 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: चंद्र ग्रहण के कितने प्रकार

Chandra Grahan 2024 India LIVE: तीन तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण

चंद्रग्रहण तीन तरह के होते हैं- पहला आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया ग्रहण जिसे पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है।

10:34 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: अगला चंद्र ग्रहण कब?

साल 2025 में पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को लगेगा, जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।

10:32 (IST) 18 Sep 2024
कब है अगला ग्रहण? Grahan Time in India

साल 2024 में अब सिर्फ एक ग्रहण लगना है और वह 2 अक्टूबर को है। 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू होगा।

10:18 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: समाप्त हुआ साल का दूसरा चंद्रग्रहण

आखिरकार साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। NASA के मुताबिक, यह ग्रहण 10 बजकर 17 मिनट तक था और इसकी कुल अवधि 4 घंटे से ज्यादा थी।

10:14 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: लाइव ऐसे देखें चंद्रग्रहण

भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिख रहा है , लेकिन आप घर बैठे चंद्र ग्रहण के दिलचस्प नजारे को लाइव देख सकते हैं।

10:12 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: उपछाया चंद्रग्रहण

साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्ति की ओर है। 10 बजकर 17 मिनट पर यह उपछाया चंद्रग्रहण पूरा हो जाएगा।

09:31 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: साल 2024 में लगे दो चंद्र ग्रहण

साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2024 को लगा था जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण आज यानी 18 सितंबर 2024 को लगा है। लेकिन दोनों ही ग्रहण भारत में विजिबल नहीं रहे।

09:17 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: जारी है उपछाया चंद्र ग्रहण

18 सितंबर यानी आज लगा उपछाया चंद्र ग्रहण जारी है। यूरोप, साउथ व नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीका में दिख रहा यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा।

08:58 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: ज्यादा व्यापक होता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की तुलना में ज्यादा व्यापक स्तर पर दिखता है। इसका मतलब है कि Lunar Eclipse की विजिबिलिटी ज्यादा रहती है।

08:47 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: आंशिक ग्रहण समाप्त

आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह – 8 बजकर 44 मिनट पर आज लगे उपछाया चंद्रग्रहण के आंशिक ग्रहण की समाप्ति हो गई।

08:14 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: अधिकतम ग्रहण

अधिकतम ग्रहण की शुरुआत – सुबह 8 बजकर 14 मिनट से अधिकतम ग्रहण की शुरुआत। इस समय चंद्रमा सबसे ज्यादा पृथ्वी की छाया में होगा।

08:01 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू

आंशिक ग्रहण की शुरुआत – सुबह 7 बजकर 44 मिनट से आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है।

07:36 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: थोड़ी देर में होगी आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत

आंशिक ग्रहण की शुरुआत – उपछाया के बाद सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी।

07:22 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: नग्न आंखों से देखा जा सकता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात है कि कोई भी शख्स इसे नग्न आंखों से देख सकता है

07:13 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: ब्लड मून

ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में दिखेगा। चंद्रमा का एक यूनीक व्यू उस वक्त नजर आएगा जब पृथ्वी इसके पास से गुजरेगी और इसकी छाया चांद पर पड़ेगी। उस वक्त दिखने वाले चांद को ‘Blood Moon’ भी कहा जाता है।

07:12 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: सूतक काल मान्य नहीं

साल का दूसरा उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए ज्योतिष में माने जाने वाला सूतक काल मान्य नहीं होगा।

07:04 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: भारत में क्यों नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण?

भारत में लोग चंद्र ग्रहण के इस दिलचस्प नजारे को नहीं देख पाएंगे। सुबह सूरज की बढ़ती रोशनी के साथ ही यह चंद्र ग्रहण आसमान में नजर नहीं आएगा।

06:29 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE:आंशिक ग्रहण की शुरुआत

चंद्रग्रहण की शुरुआत हो चुकी है और आंशिंक ग्रहण – सुबह 7 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा।

06:24 (IST) 18 Sep 2024
Chandra Grahan 2024 India LIVE: कितनी देर चलेगा चंद्र ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार, सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा।