Chandra Grahan (Lunar Eclipse) September 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India LIVE: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। 18 सिंतबर की सुबह लगा यह चंद्रग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) था। आसमान में घटने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुई और यह सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला। यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट थी। आपको बताते हैं इस चंद्रग्रहण से जुड़ी हर अपडेट…
Chandra Grahan 2024 Date, Time LIVE: Watch Here
सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चला।
साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के इलाकों में दिखाई दिया।
2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला Lunar Eclipse, 3 मार्च जबकि दूसरा ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा।
भारत में नहीं दिखा आज लगा उपछाया चंद्रगहण।
2025 में चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। लेकिन यह चंद्रग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देने की उम्मीद है।
2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Solar Eclipse 2025) दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के इलाकों में देखा जा सकेगा।
साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म हो गया है।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह Solar Eclipse रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और रात 3 बजकर 17 मिनट पर पूर्ण होगा। यह एक वलयाकार ग्रहण होगा।
तस्वीरों में देखें चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा
अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, साल 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान दिखा अद्भुत नजारा। सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं तस्वीरें...
Chandra Grahan 2024 India LIVE: तीन तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण
चंद्रग्रहण तीन तरह के होते हैं- पहला आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया ग्रहण जिसे पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है।
साल 2025 में पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को लगेगा, जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।
साल 2024 में अब सिर्फ एक ग्रहण लगना है और वह 2 अक्टूबर को है। 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू होगा।
आखिरकार साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। NASA के मुताबिक, यह ग्रहण 10 बजकर 17 मिनट तक था और इसकी कुल अवधि 4 घंटे से ज्यादा थी।
भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिख रहा है , लेकिन आप घर बैठे चंद्र ग्रहण के दिलचस्प नजारे को लाइव देख सकते हैं।
साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्ति की ओर है। 10 बजकर 17 मिनट पर यह उपछाया चंद्रग्रहण पूरा हो जाएगा।
साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2024 को लगा था जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण आज यानी 18 सितंबर 2024 को लगा है। लेकिन दोनों ही ग्रहण भारत में विजिबल नहीं रहे।
18 सितंबर यानी आज लगा उपछाया चंद्र ग्रहण जारी है। यूरोप, साउथ व नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीका में दिख रहा यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा।
चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की तुलना में ज्यादा व्यापक स्तर पर दिखता है। इसका मतलब है कि Lunar Eclipse की विजिबिलिटी ज्यादा रहती है।
आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह – 8 बजकर 44 मिनट पर आज लगे उपछाया चंद्रग्रहण के आंशिक ग्रहण की समाप्ति हो गई।
अधिकतम ग्रहण की शुरुआत – सुबह 8 बजकर 14 मिनट से अधिकतम ग्रहण की शुरुआत। इस समय चंद्रमा सबसे ज्यादा पृथ्वी की छाया में होगा।
आंशिक ग्रहण की शुरुआत – सुबह 7 बजकर 44 मिनट से आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है।
आंशिक ग्रहण की शुरुआत – उपछाया के बाद सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी।
चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात है कि कोई भी शख्स इसे नग्न आंखों से देख सकता है
ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में दिखेगा। चंद्रमा का एक यूनीक व्यू उस वक्त नजर आएगा जब पृथ्वी इसके पास से गुजरेगी और इसकी छाया चांद पर पड़ेगी। उस वक्त दिखने वाले चांद को ‘Blood Moon’ भी कहा जाता है।
साल का दूसरा उपछाया चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए ज्योतिष में माने जाने वाला सूतक काल मान्य नहीं होगा।
भारत में लोग चंद्र ग्रहण के इस दिलचस्प नजारे को नहीं देख पाएंगे। सुबह सूरज की बढ़ती रोशनी के साथ ही यह चंद्र ग्रहण आसमान में नजर नहीं आएगा।
चंद्रग्रहण की शुरुआत हो चुकी है और आंशिंक ग्रहण – सुबह 7 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा।
भारतीय समय के अनुसार, सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा।