Chandra Grahan (Lunar Eclipse) September 2024 Live Streaming Date and Time Online in India: 2024 में स्काईवॉचर्स को एक शानदार सुपर हार्वेस्ट मून चंद्र ग्रहण (Super Harvest Moon Lunar Eclipse) का नजारा दिखने वाला है। आसमान में इस खगोलीय घटना के दौरान शानदार नजारा दिखेगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में दिखेगा। चंद्रमा का एक यूनीक व्यू उस वक्त नजर आएगा जब पृथ्वी इसके पास से गुजरेगी और इसकी छाया चांद पर पड़ेगी। उस वक्त दिखने वाले चांद को ‘Blood Moon’ भी कहा जाता है।
कब और कहां देखें देखें चंद्र ग्रहण लाइव: When to Watch Super Harvest Moon Eclipse 2024
सुपर हार्वेस्ट मून लूनर एकलिप्स 17 सितंबर 2024 को शुरू होगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगी और यह 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। इस ग्रहण के दौरान पूर्ण ग्रहण की अवधि करीब 1 घंटा 23 मिनट होगी।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण 2024: Where to Watch Super Harvest Moon Eclipse 2024
दुनियाभर के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इनमें नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका के देश शामिल हैं।
भारत में कैसे लाइव देख सकते हैं चंद्र ग्रहण? How to Watch Lunar Eclipse 2024 in india
जैसा कि हमने बताया कि 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों जैसे नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और साउथ अमेरिका में लाइव दिखेगा। लेकिन भारत में ग्रहण के समय सुबह होगी और इसके चलते सुपर हार्वेस्ट मून लूनर एकलिप्स का यह नजारा भारत में नहीं दिखेगा। हालांकि, इंटरनेट की सुविधा के चलते भारत में भी इस चंद्र ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के साथ भारत में चंद्र ग्रहण को आसानी से घर बैठे देखा जा सकेगा।
कई बड़े स्पेस और एस्ट्रोनॉमी प्लेटफॉर्म जैसे NASA, European Space Agency (ESA) और दूसरी वेधशालाओं के यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) व सोशल मीडिया अकाउंट्स (Social Media Accounts) पर इस चंद्र ग्रहण के नजारे को लाइव देखना संभव होगा।
