Chandra Grahan Time, Lunar Eclipse 14 March 2025 In India: आखिरकार इंतजार खत्म होने वाला है और साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार होली पर लग रहा है। 13-14 मार्च को लग रहा पूर्ण चंद्रग्रहण इस बार होली के दिन है। जी हां, शुक्रवार 14 मार्च 2025 को आसमान में Lunar Eclipse 2025 का अद्भुत नजारा दिखेगा। और नॉर्थ अमेरिका में लोगों को ग्रहण के दौरान रेड ‘Blood Moon’ भी दिखाई देगा। हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे चंद्र ग्रहण का नजारा देख सकते हैं।
पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या है?
ग्रहण का पीक तब होता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढका होता है, 14 मार्च को 2:59 पूर्वाह्न EDT (12:29 अपराह्न IST) पर होगा। चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में गुजरता है, और पूरी तरह से डार्क दिखाई देता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, 14 मार्च, 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग 1 घंटे और 5 मिनट तक चलने की उम्मीद है, जबकि आंशिक ग्रहण 3 घंटे और 23 मिनट तक रहेगा।
ग्रहण 13 मार्च की देर रात से 14 मार्च, 2025 (IST) की सुबह तक दिखाई देगा।
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। बता दें कि साल 2024 में लगे दोनों ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिए थे। अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और अटलांटिक महासागर के इलाको में साल 2025 के इस पहले चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा।
नासा ने दिखाया कि स्थानीय अमेरिकी दर्शकों के लिए, ग्रहण 13 मार्च को लगभग 11:57 बजे EDT पर शुरू होगा।
पूर्ण सूर्यग्रहण 2025 कहां देखें: Where to watch Total Lunar Eclipse 2025?
- 1.आप चंद्रग्रहण को वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट (Virtual Telescope Project) के WebTV पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम 14 मार्च (9:30 am)से शुरु होगी।
2. एडलर तारामंडल (Adler Planetarium) रात 10 बजे EDT (7:30am IST) से शुरू होने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण लाइवस्ट्रीम शुरु करेगा।
- 3. कैलिफ़ोर्निया में Griffith Observatory रात 11:50 बजे से सुबह 6:05 बजे EDT तक पूर्ण चंद्रग्रहण (total lunar eclipse) का ऑनलाइन प्रसारण आयोजित कर रही है।
- 4. Timeanddate, 14 मार्च को दोपहर 1 बजे EDT (0500 GMT) से शुरू होने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण की एक लाइवस्ट्रीम होस्ट कर रहा है।
यदि आप व्यक्तिगत रूप से ग्रहण नहीं देख सकते हैं, तो यह आपके लिए सौभाग्य की बात है कि Worm Moon lunar eclipse देखने के लिए कई ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम उपलब्ध हैं बशर्ते मौसम अनुकूल हो। आप Jansatta.com पर चलने वाले चंद्र ग्रहण लाइव ब्लॉग (Chandragrahan LIVE Blog) से लेटेस्ट न्यूज और अपडेट पा सकते हैं।