RedmiBook Pro 15 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। बीते महीने कंपनी ने RedmiBook Pro 14 को लॉन्च किया था। सोमवार को लॉन्च किए गए रेडमी बुक प्रो 15 का बेस वेरियंट कोर आई5 के साथ आता है, जिसे i7 के ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही इसमें भी NVIDIA MX450 मोबाइल ग्राफिक्स कार्ड ले सकते हैं।
RedmiBook Pro 15 लैपटॉप में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×2000 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। साथ ही कंपनी ने डिस्प्ले का व्यूइंग ऐंगल 178 डिग्री तक ऑफर किया है। यह स्क्रीन TYV Rehinland Low blue light सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। रेडमी के इस नए लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है।
RedmiBook Pro 15: 30 मिनट में 50% बैटरी हो जाएगी फुल
RedmiBook Pro 15 लैपटॉप में बिल्ट इन 70WHr बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए 100वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में यह लैपटॉप आधे घंटे में 50 फीसदी तक चार्जर हो जाता है। यह दावा कंपनी ने किया है।
RedmiBook Pro 15 प्राइस
रेडमीबुक प्रो 15 की शुरुआती कीमत 4999 चीनी युआन (लगभग 55,004 रुपये) है। जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 6,299 चीनी युआन (लगभग 70,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे जेडी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।
बताते चलें कि रेडमी के पेरेंटल कंपनी शाओमी भारत में भी Mi के तहत अपने लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है, जिसका नाम Mi Notebook Horizon Edition है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें मजबूत बैटरी बैकअप दिया है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।