Redmi Watch 3 Active Listed: रेडमी ने आखिरकार ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 Activ को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। रेडमी वॉच 3 एक्टिव को लॉन्च से पहले शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक कीमत व रिलीज डेट की जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है। लेकिन AliExpress की लिस्टिंग से फोन की कीमत का खुलासा हो गया है। रेडमी की इस वॉच में 1.83 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। जानें नई रेडमी वॉच 3 एक्टिव से जुड़ी सारी डिटेल…
शाओमी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर रेडमी वॉच 3 एक्टिव को लिस्ट कर दिया है। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस स्मार्टवॉच की उपलब्धता और कीमत की जानकारी अलग-अलग मार्केट के हिसाब से देगी। इस स्मार्टवॉच को चीन में Redmi Watch 3 Youth Edition के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। इस वॉच को Redmi Watch 3 Lite भी कहा जा रहा था।
Redmi Watch 3 Active Price
रेडमी वॉच 3 एक्टिव को अलीएक्सप्रेस पर 39.99 डॉलर (करीब 3,278 रुपये) में लिस्ट किया गया है।
Redmi Watch 3 Active Specifications
रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन (240×280 पिक्सल) है। स्क्रीन 450 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसके अलावा इस वॉच में 200 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस मिलते हैं। वॉच में खासतौर पर विमन हेल्थ फंक्शन दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी इस स्मार्टवॉच में मिलता है।
Redmi Watch 3 Active में SpO2 मॉनिटरिंग सपोर्ट, स्लीप मॉनिटरिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह वॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस, NFC कनेक्टिविटी, माइक्रोफोन, स्पीकर और ब्लूटथ 5.3 सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि सामान्य इस्तेमाल के साथ वॉच से 12 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाएगी। जबकि हैवी इस्तेमाल के साथ यूजर्स 8 दिन तक की बैटरी लाइफ पा सकते हैं। इस वॉच में 289mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। यह वॉच ऐंड्रॉयड 6.0 और इससे ऊपर के सभी वर्जन पर चलने वाली डिवाइस को सपोर्ट करती है। iOS 12.0 और इससे ऊपर के सभी वर्जन पर चलने वाले सभी हैंडसट के साथ भी यह वॉच कम्पैटिबिल है।
गौर करने वाली बात है कि चीन में रेडमी वॉच 3 लाइट के लॉन्च से पहले, शाओमी ने दिसंबर 2022 में Redmi Watch 3 लॉन्च की थी। रेडमी वॉच 3 स्मार्टवॉच में 1.75 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें एक्सीलरेशन सेंसर, SpO2 मॉनिटर, जियो मैग्नेटिक सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। यह वॉच भी 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेस, NFC व बिल्ट-इन GPS फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 499 युआन (करीब 5,900 रुपये) है। और यह ब्लैक व आइवरी व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदी जा सकती है।