Redmi Smart TV A Series 2024 Launched: रेडमी ने अपनी नई किफायती Redmi Smart TV A Series 2024 से पर्दा उठा दिया है। नए रेडमी स्मार्ट टीवी को बजट दाम में लॉन्च किया गया है। नई रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज 2024 में 32 इंच, 43 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए गए हैं। जानें रेडमी के इन स्मार्ट टीवी की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से…

Redmi Smart TV ए32, ए43, ए65 फीचर्स

रेडमी स्मार्ट टीवी ए32 एक कॉम्पैक्ट टीवी है जो 32 इंच मेटल फुल स्क्रीन के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि टीवी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इस टीवी में क्वाड-कोर CPU और ग्राफिक्स के लिए Mali GPU मिलता है। यह टीवी लैग-फ्री नेविगेशन के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और इन्फ्रारेड कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Redmi Smart TV A43 की बात करें तो 43 इंच के इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच फुलएचडी रेजॉलूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इस टीवी में वाइब्रेंट 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले है जो बेहतर और क्लियर पिक्चर क्वॉलिटी ऑफर करती है। इस Smart TV में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, नेटवर्क पोर्ट और दो HDMI पोर्ट दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस 43 इंच स्मार्ट टीवी में सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

बेहतर सिनेमैटिक एडवेंचर चाहने वाले यूजर्स के लिए Redmi Smart TV A65 पेश किया गया है। 65 इंच 4K स्क्रीन वाले इस स्मार्ट टीवी में (3840 X 2160 पिक्सल) रेजॉलूशन वाली स्क्रीन दी गई है। टीवी में पावरफुल Cortex A35 quad-core CPU और ग्राफिक्स के लिए Mali G31 MP2 GPU मिलता है। इस टीवी में अपग्रेडेड 210W स्पीकर्स दिए गए हैं जिससे विविड साउंड क्वॉलिटी डिलीवर होती है।

रेडमी A Series के ये सभी लेटेस्ट टीवी MIUI TV सिस्टम पर चलते हैं और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस ऑफर करते हैं। यूजर्स को इन टीवी में पॉप्युलर OTT और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा इन टीवी में बिल्ट-इन स्मार्ट असिस्टेंट Xiao Ai दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स अपनी आवाज से पूरे घर की स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

Redmi Smart TV ए32, ए43, ए65 कीमत

रेडमी स्मार्ट टीवी ए32 की कीमत 579 युआन (6,600 रुपये) से शुरू होती है। वहीं स्मार्ट टीवी ए43 की कीमत 818 युआन (करीब 9,300 रुपये) है। जबकि 65 इंच स्मार्ट टीवी को (करीब 22,800 रुपये) में खरीदा जा सकता है। रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज 2024 फिलहाल चीन में आधिकारिक तौर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इन टीवी को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।