Redmi Pad SE Launched: Xiaomi ने आखिरकार अपना नया टैबलेट Redmi Pad SE लॉन्च कर दिया है। रेडमी पैड एसई कंपनी के पहले टैबलेट Redmi Pad का अपग्रेड वेरियंट है। रेडमी पैड को पिछले साल (2022) में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट रेडमी पैड एसई में 11 इंच फुलएचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है। नया रेडमी पैड क्वाड स्पीकर्स, डॉल्बी एटमस और 8000mAh बैटरी के साथ आता है। जानिए रेडमी के नए टैबलेट की कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…
रेडमी पैड एसई को बनाने में ऐल्युमिनियम अलॉय यूनिबॉडी का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Pad SE टैबलेट 7.4mm स्लीक है।
Redmi Pad SE स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी पैड एसई में 11 इंच (1920×1200 पिक्सल) फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 30 हर्ट्ज़ से 90 हर्ट्ज़ के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। रेडमी का यह टैबलेट TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। नए रेडमी टैबलेट में 4 जीबी, 6 जीबी, 8 जीबी रैम ऑप्शन दिया गया है। इस टैबलेट को 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। नए रेडमी टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 GPU दिया गया है।
रेडमी पैड एसई को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ लॉन्च किया गया है। डिवाइस में अपर्चर एफ/2.3 के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह डिवाइस फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Redmi Pad SE का डाइमेंशन 255.5×167.1×7.4mm और वजन 478 ग्राम है।
Redmi Pad SE में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमस जैसे सपोर्ट हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस को पावर देने के लिए 8000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Pad SE कीमत और उपलब्धता
रेडमी पैड एसई के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 199 यूरो (करीब 18,100 रुपये) है। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 229 यूरो (करीब 20,800 रुपये) और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 249 यूरो (करीब 22,600 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इस रेडमी टैबलेट को अभी यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Redmi Pad SE लैवेंडर पर्पल, ग्रेफाइट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर में आता है।