Redmi 12 launch on august 1: भारत में अपने रेडमी 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही Redmi 12 को शाइनी मूनस्टोन सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि कर दी है। अब रेडमी ने डिवाइस के जेड ब्लैक कलर वेरियंट की भी पुष्टि कर दी है।
मूनलाइट सिल्वर वेरियंट की तरह ही Redmi 12 को जेड ब्लैक कलर ऑप्शन को भी क्रिस्टल ग्लास फिनिश के साथ उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यानी रेडमी के इस बजट फोन में प्रीमियम लुक मिलेगा। डिवाइस को पहले ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। इसलिए हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में पहले ही जानकारी है। आपको बताते हैं फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Redmi 12 स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी ए12 स्मार्टफोन में 6.79 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। रेडमी के इस फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। हैंडसेट में सिक्यॉरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है जो पावर बटन में ही इंटिग्रेटेड है।
Redmi A12 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम व 256 जीबी इनिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। Redmi ने डिवाइस को IP53 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है यानी डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है।
रेडमी 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मिलते हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है। फोन को यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ लॉन्च किया गया है।