Mobile Phones under Rs 20,000 price in india: रेडमी वीवो, सैमसंग और रियलमी के स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आप ज्यादा रैम वाला मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 20,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में।
स्मार्टफोन में कम रैम होने की वजह से वह हैंग होने लगता है और हैवी ग्राफिक्स के गेम खेलने पर उसका प्रदर्शन खराब हो जाता है। इसके अलावा भी रैम के कई अहम कार्य होते हैं। ज्यादा रैम होने से उससे फायदे भी बहुत हैं। जानते हैं 20,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले मोबाइल फोन के बारे में।
Mobile Phones Under Rs. 20,000 in India: Price, Battery, Camera, RAM, Display
Mobile Phones under Rs. 20,000 | Price in India | Battery | Camera | RAM | Display | Processor |
realme 7 | Rs. 15,999 | 5000 mAh | 64MP + 8MP + 2MP + 2MP, Front 16MP | 8 GB | 6.5 inch | MediaTek Helio G95 |
POCO X3 | Rs.16,999 | 6000 | 64MP + 13MP + 2MP + 2MP, Front Camera 20MP | 6 GB RAM | 6.5 inch | Snapdragon 732G |
realme Narzo 20 Pro | Rs. 15,999 | 4500 | 48MP + 8MP + 2MP + 2MP, Front Camera 16MP | 8GB | 6.5 inch Full HD+ Display | MediaTek Helio G95 |
SAMSUNG Galaxy F41 | 17,999 | 6000 mAh | 64MP + 8MP + 5MP , Front- 16MP | 6 GB RAM | 6.4 inch Full HD+ | Exynos 9611 |
ViVO Y30 | 14,990 | 5000 mAh | 13MP + 8MP + 2MP + 2MP, Front- 8MP | 6 GB RAM | 6.47 inch HD+ Display | MediaTek Helio P35 |
Realme 7 specifications
रियलमी 7 में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें 256जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। यह फोन 6.5 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ आता है।
Realme Narzo 20 Pro
रियलमी नारजो 20 प्रो में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 15999 रुपये है। इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें मीडियाटेक जी95 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 65 वाट के फास्ट चार्जर के साथ आता है।
POCO X3 specifications
पोको एक्स 3 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन के बैक पैनल पर 64MP + 13MP + 2MP + 2MP कैमरे का सेटअप है, जबकि फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें 6जीबी रैम दी गई है।
Samsung Galaxy F41 specifications
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64+8+5 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। यह फोन एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर के साथ आता है।
Vivo Y30 specifications
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.47 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।