चंद्रयान मिशन-2 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहीं एम वनीता अब चंद्रयान मिशन-3 की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगी। चंद्रयान-2 की टीम लीड करने वाली रितु कारीधाल को अगले मिशन यानी चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम वनीता को अब वीर मुथुवेल की जगह ISRO में तैनात किया गया है। बता दें कि एम वनीता की टीम को चंद्रयान-2 के सभी सिस्टमों की जिम्मेदारी दी गई थी।
हालांकि सात सितंबर को चंद्रयान-2 के साथ भेजे लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग नहीं हो पाई थी, जिससे मिशन कामयाब नहीं हो सका। चंद्रयान-2 के लिए रितु कारीधाल को मिशन डायरेक्टर और एम वनिता को प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बनाने पर इसरो की खूब तारीफ हुई थी।
पदों के बदलाव वाले ऑर्डर की कॉपी 28 नवंबर को भेजी गई। एक अंग्रेजी अखबार को मिली इसकी एक कॉपी के मुताबिक उत्कुष्ट वैज्ञानिक और वर्तमान में चंद्रयान-2 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एम वनीता को डिप्टी डायरेक्टर के रूप में पेलोड, डेटा मैनेजमेंट एंड अंतरिक्ष खगोल विज्ञान क्षेत्र (PDMSA) में नामित किया गया है।
टीओआई की खबर के मुताबिक पत्र में वैज्ञानिक/इंजीनियर पी वीरमुथुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर किया गया है और चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर नामित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सात दिसंबर को जारी हुए एक और आदेश के मुताबिक पी वीरमुथुवेल पोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के प्रमुख भी होंगे, जबकि सभी डिप्डी प्रोजेक्ट डायरेक्टर इसके सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि इसरो ने 29 डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स की पहचान की है जो मिशन के विभिन्न पहलुओं के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा ये सदस्य लैंडर और रोवर के लिए भी जिम्मेदार होंगे।
जानना चाहिए कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए मिशन चंद्रयान-3 पर 14 नवंबर से काम करना शुरू कर दिया है।