Xiaomi अपने 4 साल पूरे होने पर अपनी 4th एनिवर्सरी मना रही है। इसके लिए शियोमी अपने यूजर्स को खास ऑफर दे रही है। इसके लिए शियोमी ने एक सेल का आयोजन किया है। सेल 10 से 12 जुलाई तक चलेगी। सेल में 4 रुपए में भी प्रॉडक्ट्स को खरीदने का ऑफर है। सेल में से Redmi Y1, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Mi Band 2 को केवल 4 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi के सबसे महंगे टीवी Mi LED Smart TV 4 55 को भी केवल 4 रुपए में खरीदने का ऑफर है। Mi के Body Composition Scale को भी केवल 4 रुपए में खरीदने का ऑफर मिलेगा।
Mi की यह सेल कल मतलब 10 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह 4 रुपए में कितनी डिवाइस सेल करेगी। इसके अलावा कंपनी ने कुछ कॉम्बो ऑफर भी पेश किए हैं। इसमें Mi Body Composition Scale + Mi Band 2 को केवल 1,999 रुपए में दिया जाएगा। इनकी कीमत 3,798 रुपए है। इसके अलावा Redmi Note 5 + Mi VR Play 2 को केवल 9,999 रुपए में दिया जाएगा। इनकी कीमत 12,298 रुपए है। Redmi Y1 + Mi Bluetooth Headset को केवल 8,999 रुपए में दिया जाएगा। इनकी कीमत 9,898 रुपए है। इन सभी कॉम्बो की कंपनी केवल 200-200 यूनिट ही ऑफर के तहत सेल करेगी।
Mi Air Purifier 2 + Filter को केवल 8,999 रुपए में दिया जाएगा। इसकी कीमत 11,498 रुपए है। इसमें ऑफर के तहत कंपनी इसकी 50 यूनिट सेल करेगी। Pocket Speaker + Earphones Basic को कंपनी 1,499 रुपए में सेल करेगी। इसकी कीमत 1,898 रुपए है। इसकी कंपनी 200 यूनिट सेल करेगी। Mi के 10,000mAH के पावर बैंक और Mi रोलव बॉल पेन की कंपनी 200 यूनिट केवल 899 रुपए में सेल करेगी। इसके अलावा यूजर Mi एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया Mi फोन खरीद सकते हैं। अगर किसी को गिफ्ट कार्ड भेजना चाहते हैं तो भेज सकते हैं। Mi प्रोटेक्ट पर 300 रुपए की छूट दी जा रही है। अब mi प्रोटेक्टशन की शुरुआत 469 रुपए से होगी।