वॉट्सऐप यूजर्स का इंट्रेस्ट बनाए रखने के लिए लगातार खुद को अपडेट कर रहा है। अब वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को एक और सुविधा देने की तैयारी कर ली है। वॉट्सऐप ने कुछ दिन पहले ही ग्रुप चैट में एक नए फीचर की बीटा टेस्टिंग शुरू की थी। इसमें एक ग्रुप एडमिन, उसी ग्रुप के दूसरे ग्रुप एडमिन से ग्रुप एडमिन के अधिकार छीन सकता है। मतलब एक एडमिन दूसरे एडमिन को डिसमिस कर सकता है। वॉट्सएप ने अब आधिकारिक तौर पर एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए इस फीचर को पेश कर दिया है। यह एंड्रायड के 2.18.117  वर्जन और आईओएस के 2.18.41 वर्जन में उपलब्ध है। इस बात की जानकारी Wabetainfo रिपोर्ट में सामने आई है। इसके अलावा लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा ऐप में कंपनी ने ‘High Priority’ नोटिफिकेशंस का फीचर जोड़ा है जिसके जरिए यूजर्स अब पुश नोटिफिकेशंस को पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे। यह फीचर पिछले साल आए पिन्ड चैट फीचर की तरह ही है।

इससे पहले ग्रुप एडमिन किसी भी ग्रुप मेंबर को एडमिन बना सकते थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए एडमिन का ग्रुप छोड़ना और सामान्य मेंबर के रूप में ऐड होना जरूरी था। इसके लिए एक लंबा प्रोसेस था, लेकिन इस नए फीचर के बाद यूजर्स को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। अब आप ग्रुप को ओपन करें, ग्रुप इंफो पर टैप करें और मेंबर पर टैप करें। अगर एक मेंबर एडमिन नहीं है और आपको उसे एडमिन बनाना है तो पहले एक ऑप्शन आता था। वहीं, अगर कोई एडमिन है और उसे डिसमिस करना है तो अब एक नया ऑप्शन मौजूद है। यह फीचर वॉट्सएप वेब इंटरफेस में भी दिया गया है। हालांकि, आप ग्रुप एडमिन को एडमिन से हटा सकते हैं लेकिन, आप ग्रुप क्रिएटर को एडमिन के रूप में नहीं हटा सकते।

हाल ही में वॉट्सएप अपडेट ने प्लेटफार्म में कुछ निफ्टी फीचर्स भी जोड़ा है। फीचर में से एक आपको गलती से हटाए गए मीडिया डाउनलोड को वापस डाउनलोड करने की अनुमति देता है। यह सभी प्रकार के मीडिया का समर्थन करता है, जिसमें GIF, फोटो, वीडियो, वॉयस मैसेज, और डॉक्यूमेंट शामिल हैं। डिफॉल्ट रूप से, जब तक आप डिवाइस पर डाउनलोड नहीं करते हैं, तब तक वॉट्सएप 30 दिन के लिए सर्वर पर मीडिया स्टोर करता है।