Xiaomi Redmi Note 5 की आज सेल है। इसकी सेल आज http://www.flipkart.com और http://www.mi.com पर होगी। सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर भी मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से केवल 999 रुपए में खरीदने का ऑफर है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। मतलब पुराने फोन के बदले केवल 999 रुपए में नया रेडमी नोट 5 प्रो मिल सकता है। किस स्मार्टफोन को कितने रुपए में लिया जा रहा है, इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर नो कॉस्ट EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है।

इस ऑफर के तहत पहले 25फीसदी पेमेंट करनी होगी। इसके बाद 1,667 रुपए महीने की 9 किस्तों में बचे हुए पैसे दे सकते हैं। इस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। हां इसके लिए पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को mi.com से खरीदने पर भी एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। mi.com पर किस फोन को कितने रुपए में लिया जा रहा है इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। इसके अलावा जियो यूजर्स को भी 2,200 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के रूप में दिया जा रहा है।

कीमत: Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स Redmi Note 5 Pro: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।