PUBG Mobile 0.9.0 Update: PUBG की दीवानी सारी दुनिया है। Tencent Games PUBG यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी करेगा। PUBG Mobile का 0.9.0 update 25 अक्टूबर को रोल आउट किया जाएगा। यह अपडेट दोनों, Android और iOS प्लैटफॉर्म यूजर्स के लिए होगा। Android प्लैटफॉर्म यूजर्स इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं iOS यूजर्स इसे अपने मोबाइल की ऐप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें बुधवार सुबह PUBG Mobile servers कुछ घटों के लिए मेंटेनेंस के चलते डाउन हो गए थे। हालांकि अब सर्वर ऑनलाइन है। PUBG Mobile पहले ही घोषणा कर चुका था कि नए अपडेट के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे।

PUBG Mobile 0.9.0 update से यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें नाइट मोड, हैलोवीन थीम और कई फीचर्स होंगे। लेटेस्ट अपडेट के रिलीज से पहले ही फुल पैच नोट्स ऑनलाइन जारी कर दिए गए थे। चलिए जानते हैं PUBG Mobile 0.9.0 update में यूजर्स को और क्या खास मिलेगा। Erangel map के नाइट मोड में यूजर्स को ‘Classic Mode’ मिलेगा। यह नाइट मोड गेम में रात या दिन में मैप चालू करने पर अपने आप ऐक्टिवेट होकर काम करेगा। PUBG Mobile को एक और अपडेट नया मूवी पिक्चर स्टाइल मिलेगा जो गेम के मैप में सिलेक्ट किए जाने पर काम करेगा। इसके अलावा Erangel map को कई नए मटिरियल्स जैसे, बिल्डिंग्ज, नदी के पास कवर्स और पेड़ भी मिलेंगे।

PUBG Mobile को एक ‘festival makeover’ भी मिलेगा। यह Halloween theme पर आधारित होगा। इससे Spawn Island पर पम्पकिंस और कैंडीज फैली मिलेंगी। Hellfire AKM rifle, से प्लेयर के मारे जाने पर जो स्केयरक्रो दिखता है और ग्रेनेड एक्सप्लॉड पर जो स्पूकी फेस खुलता है उसकी ग्राफिक्स और अपियरेंस में भी बदलाव देखने को मिलेगा। PUBG Mobile 0.9.0 update से Sanhok map में भी QBU DMR और Rony pickup truck भी मिलेगा। अपडेट से ड्राइवर और पैसेंजर व्यू भी इंप्रोवाइज होगा और साथ में रीकॉइल रीकवरी और गन हैंडलिंग में स्टेबिलिटी भी मिलेगी। इसके PUBG Mobile 0.9.0 से लैंगिंग की समस्या भी कम होने की उम्मीदव है। स्पेकटर मोड, इन-गेम पर्चेज और क्रू चैलेंज में भी इंप्रूवेंट देखने को मिलेगी।