Xiaomi Mi TV 4A: शियोमी ने आज (7 मार्च) भारत में अपने सस्ते TV लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी की Mi LED Smart TV 4A सीरिज के टीवी हैं। इनमें एक टीवी टीवी में 43 इंच का है और एक 32 इंच का टीवी है। यह स्मार्ट LED TV हैं। टीवी की स्क्रीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इस पर घंटों मूवी देखने के बाद भी आपके आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा। टीवी में ब्लू लाइट कम करने वाले फीचर को भी शामिल किया गया है। शियोमी चीन के बाद केवल भारत में ही अपने टीवी सेल कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने भारत में अपना 55 इंच का टीवी लॉन्च किया था। इन दोनों ही टीवी के साथ जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।
Mi TV 4A 43 इंच में 3HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इसमें बेहतर साउंड के लिए 20 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो 4A 43 इंच TV की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है। वहीं 32 इंच के टीवी की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। यह दोनों ही टीवी सप्ताह के हर मंगलवार और शुक्रवार को सेल किए जाएंगे।
कंपनी अपने टीवी की सेल भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करेगी। इसकी ऑनलाइन सेल Flipkart.com और Mi.com पर की जाएगी। वहीं ऑफलाइन सेल Mi Home पर की जाएगी। शियोमी mi टीवी 4A का डिस्प्ले फुल एचडी है। Xiaomi Mi 4A TV में 1GB की रैम मिलेगी। इसके अलावा इसमें 8GB की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इस स्मार्ट टीवी में क्वाड कोर एमलॉजिक T962 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, डॉल्बी, और डीटीएस ऑडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं।