Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco Launch: नोकिया ने भारत में अपने 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को सेल के लिए ही इसी महीने उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोकिया 6 (2018) को 6 अप्रैल से अमेजन से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 7 प्लस की 20 अप्रैल से प्री बुकिंग की जा सकेगी। यह अमेजन एक्सक्लूसिव होगा। इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। नोकिया 8 सिरोको की प्री बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसकी प्री बुकिंग ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर की जा सकती है। आपको बता दें कि नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में इन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया था।

Nokia 6 (2018): यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइजेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB की एलपीडीडीआर4 रैम दी गई है। इसकी इंटरनल मैमोरी 32GB की है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो Nokia 6 (2018) के 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह जाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 mAH की बैटरी दी गई है। नोकिया 6 की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है।

Nokia 7 Plus: नोकिया 7 प्लस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6 इंच के फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB की एलपीडीडीआर4 रैम दी गई है।
हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और जाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। इसमें फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसकी इंटरनल मैमोरी 64GB की है इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3800mAH की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 प्लस को 25,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।

Nokia 8 Sirocco: नोकिया 8 सिरोको में 5.5 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले दी गई है। फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB की एलपीडीडीआर4एक्स रैम दी गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इनमें प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, वहीं 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ दूसरा कैमरा दिया गया है। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी इंटरनल मैमोरी 128GB की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। इसकी कीमत 49,999 रुपए रखी गई है।

Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco Launch UPDATES:

नोकिया 8 सिरोको की प्री बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 49,999 रुपए रखी गई है। इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसकी प्री बुकिंग ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर की जा सकती है।

नोकिया 7 प्लस की 20 अप्रैल से प्री बुकिंग की जा सकेगी। यह अमेजन एक्सक्लूसिव होगा। इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसकी कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। इसके साथ स्पेशल कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसे ऑफलाइन नोकिया मोबाइल शॉप और कुछ सिलेक्टिड आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा।

नोकिया 6 की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। इसे 6 अप्रैल से अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा इसे नोकिया मोबाइल शॉप और कुछ सिलेक्टिड आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा।

नोकिया 6 को 16,999 रुपए में तो नोकिया 7 प्लस को 25,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं नोकिया का सबसे महंगा फोन नोकिया 8 – 49,999 रुपए में सेल किया जाएगा।

Nokia 8 Sirocco केवल 7.5mm मोटा है। इसमें वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह डस्ट प्रूफ और वाटर प्रूफ होगा। इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस दिया गया है।

Nokia 7 Plus में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह काफी स्लिम है। इसका बैटरी बैकअप 2 दिन का है। 5.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें सिरेमिक लुक और फील दिया गया है। इसके प्राइमरी कैमरा में टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसमें नोकिया प्रो कैमरा मोड दिया गया है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

Nokia 6 (2018) भारत में लॉन्च, फोन 30 मिनट में 50 फीसदी से भी ज्यादा चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा इसकी परफोर्मेंस को पहले से बेहतर कर दिया गया है। अब यह पहले से 60 फीसदी फास्ट हो गया है।

Nokia 6 (2018) में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ मिल सकता है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि पिछले 8 महीने में कंपनी का बिजनेस 5 गुना बढ़ गया है।

Nokia रिंगटोन के साथ शुरू हुआ इवेंट। एचएमडी ग्लोबल के इंडिया मैनेजर अजय मेहता ने किया सभी का स्वागत। साथ ही नोकिया की रिएंट्री के बारे में भी बताया।

HMD ग्लोबल द्वारा दिल्ली में आयोजित इवेंट शुरू हो गया है। आज इसी इवेंट में नोकिया अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इनमें Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco शामिल हो सकते हैं।

नोकिया के इन स्मार्टफोन्स के भारत लॉन्च होने से पहले ही नोकिया 9 आने की खबरें भी आ रही हैं। Nokia 9 में कंपनी 3 रियर कैमरे दे सकती है। इसके रियर में एक कैमरा 41 मेगापिक्सल का होगा।

नोकिया 7 में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल टोन LED फ्लैश मिल सकती है।

Nokia 6 (2018) के भारत में लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ही HMD ग्लोबल ने पहले से मार्केट में बिक रहे नोकिया की कीमत में 1,500 रुपए की कटौती कर दी है। अब नोकिया 6 को केवल 13,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।