Idea ने अपना एक सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स को टक्कर देगा। आईडिया के इस 75 रुपए के पैक में यूजर को 1GB हाई स्पीड का डेटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलेंगे। कॉल का फायदा रोमिंग में भी उठाया जा सकता है। साथ ही इसमें 100SMS भी मिलेंगे। यह कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इसमें 3G और 4G डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। कंपनी का यह 28 दिन का सबसे सस्ता प्लान है।

Vodafone: वोडाफोन ने हाल ही में अपना 47 रुपए का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को बात करने के लिए 7,500 सेकेंड्स का समय दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को 50 लोकल और नेशनल SMS भी करने के लिए मिलेंगे। इसके अलावा इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए 500MB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। वोडाफोन का यह पैक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 48 रुपए का है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में 1GB तक 3G/4G डेटा दिया जा रहा है, वो भी 47 रुपए के पैक में। इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ में इसी पैक में 150 मिनट का टॉकटाइम दिया जा रहा है।

Airtel: एयरटेल के 47 रुपए के प्लान में यूजर को 150 मिनट का टॉकटाइम दिया जा रहा है। इसके अलावा 50SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही 500MB डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा एयरटेल के 97 रुपए के रिचार्ज में यूजर को 350 कॉल दी जा रही हैं। इन कॉल्स का फायदा रोमिंग के दौरान भी उठाया जा सकता है। इसके अलावा 1.5GB डेटा दिया जा रहा है।  साथ ही 200 लोकल और नेशनल SMS भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।